{"_id":"641001173529111b940940f4","slug":"woman-alleged-that-fake-doctor-sexual-harassment-in-kasganj-up-crime-news-2023-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप बना हैवान: इलाज के बहाने महिला के मुंह में ठूंसा कपड़ा, तभी घर आ गई सास, जानें आगे क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप बना हैवान: इलाज के बहाने महिला के मुंह में ठूंसा कपड़ा, तभी घर आ गई सास, जानें आगे क्या हुआ
Tue, 14 Mar 2023 10:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 14 Mar 2023 10:37 AM IST
सार
महिला की सास ने आरोपी झोलाछाप के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
Demo pic
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरोंजी में महिला के साथ दरंदिगी की खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक झोलाछाप ने महिला को दवा देने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के मुंह में आरोपी ने कपड़ा ठूंस दिया था, जिससे वह शोर न मच सके। उसी दौरान महिला की सास वहां पहुंच गई, जिसे देखकर आरोपी वहां से धमकी देते हुए भाग गया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़ें - पिता को दी खौफनाक मौत: बेलचे से की हत्या, फिर अंजान बनकर सो गया घर में, हत्यारे बेटे का इस तरह खुला राज
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां का है मामला
घटना रविवार शाम की है। यहां के एक गांव की पहने वाली वृद्धा अपनी पुत्रवधु और नाती को दवा दिलाने के लिए झोलाछाप के क्लीनिक पर गई थी। झोलाछाप ने पुत्रवधु को यह कहकर घर भेज दिया कि वह घर पर ही दवा दे देगा। पुत्रवधु और नाती घर चले गए, जबकि वृद्ध सास क्लीनिक पर ही दवाओं की पुड़िया बनाने लगी। इस दौरान झोलाछाप भी क्लीनिक से निकलकर उसकी पुत्रवधु के पीछे-पीछे घर पहुंच गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पिता को दी खौफनाक मौत: बेलचे से की हत्या, फिर अंजान बनकर सो गया घर में, हत्यारे बेटे का इस तरह खुला राज
विज्ञापन