फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman again accuses Mahant of sexual exploitation

Agra News: महिला ने महंत पर फिर लगाया यौन शोषण का आरोप

Sat, 16 Nov 2024 06:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 16 Nov 2024 06:48 PM IST
विज्ञापन
Woman again accuses Mahant of sexual exploitation
महिला ने महंत पर फिर लगाया यौन शोषण का आरोप
विज्ञापन

- एसपी कार्यालय में दी शिकायत, पहले भी की गई थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। कस्बा कुरावली में एक महंत पर महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिष्या बनाकर साथ रखने और यौन शोषण करने की बात कही है। शनिवार को एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया है। पूर्व में भी महिला की ओर से शिकायत दी गई थी, लेकिन बाद में समझौता कर लिया गया था।

थाना कुरावली क्षेत्र में प्रेत बाधाओं से मुक्ति दिलाने और तमाम परेशानियों को दूर करने का दावा करने वाले एक महंत (बाबा) पर एक महिला ने एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए हैं। शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंची महिला ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए वह कस्बा कुरावली के रहने वाले बाबा के संपर्क में आई थी। इसके बाद बातचीत हुई और बाद में वह शिष्या बनकर महंत के साथ आश्रम में रहने लगी। महंत ने तीन बार उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने कई अन्य महिलाओं के साथ भी महंत को गलत काम करते हुए देखा। महंत कई और लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुका है। महंत को राजनीतिक और पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। जिस वजह से अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन पर भी दबाव बनाकर कई खाली कागजों पर हस्ताक्षर कराए गए। कमरे में बंद कर उनके फोटो और वीडियो बनाए गए हैं। पीड़िता ने आरोपी महंत व सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed