{"_id":"66daab6202fd0996a705395c","slug":"woman-advocate-mohini-tomar-s-husband-has-filed-a-murder-report-against-six-accused-2024-09-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला अधिवक्ता हत्याकांड: पति ने जिन 6 आरोपियों पर दर्ज कराई रिपोर्ट, उसमें 5 वकील...छठवां नाम हैरान करने वाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अधिवक्ता हत्याकांड: पति ने जिन 6 आरोपियों पर दर्ज कराई रिपोर्ट, उसमें 5 वकील...छठवां नाम हैरान करने वाला
Fri, 06 Sep 2024 03:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 06 Sep 2024 03:18 PM IST
सार
महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर के पति ने छह आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों में पांच अधिवक्ता आरोपी बनाए गए हैं। इसके साथ ही कासगंज में वर्ष 2018 के दंगे में भी आरोपी रहा एक अधिवक्ता भी आरोपी है।
विज्ञापन
महिला अधिवक्ता की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासगंज में महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर हत्याकांड में पति की तहरीर पर छह आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें पांच अधिवक्ता भी आरोपी हैं। इनमें से एक आरोपी कासगंज में वर्ष 2018 में दंगे का भी आरोपी रहा है। पुलिस की आठ टीमें मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Trending Videos
अधिवक्ता मोहिनी तोमर 3 सितंबर मंगलवार की दोपहर में जिला न्यायालय के गेट से लापता हो गई थीं। इसके बाद बुधवार की शाम करीब छह बजे उनका शव रेखपुर माइनर में गांव रजपुरा के निकट अर्द्धनग्न अवस्था में मिला था। पति बृजतेंद्र तोमर व मृतका की बहन रजनी ने शव की शिनाख्त की थी। बृहस्पतिवार को तड़के चार बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद कछला घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर में अधिवक्ताओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए दो घंटे तक मथुरा-बरेली मार्ग को जाम भी किया। देर शाम तक पुलिस पति की ओर से तहरीर मिलने का इंतजार करती रही। देर रात को पति बृजतेंद्र तोमर ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह आरोपियों मुस्तफा कामिल एडवोकेट, असद मुस्तफा, हैदर मुस्तफा व सलमान पुत्रगण मुस्तफा कामिल निवासीगण, केशव मिश्रा निवासीगण व मुनाजिर रफी एडवोकेट निवासी बड्डूनगर कोतवाली कासगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आरोपियों में पांच आरोपी हैं अधिवक्ता
मुकदमे में दर्ज छह आरोपियों में से पांच आरोपी मुस्तफा कामिल, इनके दो पुत्र असद मुस्तफा व हैदर मुस्तफा, केशव मिश्रा और मुनाजिर रफी अधिवक्ता हैं।
मुकदमे में दर्ज छह आरोपियों में से पांच आरोपी मुस्तफा कामिल, इनके दो पुत्र असद मुस्तफा व हैदर मुस्तफा, केशव मिश्रा और मुनाजिर रफी अधिवक्ता हैं।
एक आरोपी कासगंज दंगे में भी रहा है आरोपी
पति द्वारा छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मामले में एक नामजद आरोपी मुनाजिर रफी कासगंज में वर्ष 2018 में चंदन गुप्ता की हत्या के बाद हुए दंगे में भी आरोपी रहा है।
पति द्वारा छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मामले में एक नामजद आरोपी मुनाजिर रफी कासगंज में वर्ष 2018 में चंदन गुप्ता की हत्या के बाद हुए दंगे में भी आरोपी रहा है।