फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman admitted to hospital complaining of stomach ache death family members created a ruckus

Agra: पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराई महिला, फिर मिली मौत की खबर; घरवालों ने कर दिया हंगामा

Tue, 28 May 2024 09:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 28 May 2024 09:18 AM IST
सार

सिटी हॉस्पिटल में एक महिला को पेट में दर्द की शिकायत पर भर्ती कराया गया था। कुछ समय बाद ही डॉक्टर ने बताया कि उसकी मौत हो गई है। ये खबर मिलते ही घरवालों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोल लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। 
 

विज्ञापन
Woman admitted to hospital complaining of stomach ache death family members created a ruckus
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित सिटी हॉस्पिटल में भर्ती महिला की सोमवार को मौत हो गई। परिजन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


सिकंदराऊ निवासी 28 वर्षीय वर्षा को पेट दर्द की शिकायत पर रविवार शाम 6 बजे परिजन ने सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। रात 10 बजे तक पेट दर्द में कोई आराम नहीं मिला। परिजन ने दूसरे अस्पताल में रेफर कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

रात 11.30 बजे महिला को अस्पताल के स्टाफ ने आईसीयू से बाहर कर दिया। थोड़ी देर बाद वर्षा की मौत हो गई। मृतक के देवर कैलाश ने बताया कि भाभी के इलाज में लापरवाही बरती गई। परिजन ने 112 डायल किया। सूचना पर पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजन को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

मासूमों के सिर से उठा मां का साया

मृतका वर्षा की शादी 2015 में हुई थी। पति विजेंद्र सिंह मजदूरी करते हैं। शादी के बाद दो बच्चे हुए। 8 साल का पुत्र विशाल और 5 साल की पुत्री शिवानी है। दोनों मासूमों के सिर से मां का साया उठ गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed