{"_id":"658b1b1ba9f87899c30ddd28","slug":"woman-accuses-police-station-chief-constable-and-inspector-of-beating-her-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-9695-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: महिला ने थानाध्यक्ष, सिपाही व दरोगा पर पीटने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: महिला ने थानाध्यक्ष, सिपाही व दरोगा पर पीटने का लगाया आरोप
Tue, 26 Dec 2023 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 26 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। बिछवां थाना क्षेत्र के कुबेरपुर गांव की रहने वाली एक महिला ने एसपी से मिलकर शिकायती प्रार्थना-पत्र सौपा। इसमें उसने थानाध्यक्ष, सिपाही और एक दरोगा ने उसकी पिटाई की। एसपी ने पीड़िता को जांच कराकर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।
बिछवां थाना क्षेत्र के कुबेरपुर गांव निवासी ईश्वरी देवी ने मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंच कर प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि वर्ष 2019 में ससुर ने गांव में एक जगह उसे दान में दी थी। उस जगह पर दो कमरे पहले से ही बने हैं। कुछ रसूखदार लाेग उस पर कब्जा कर दीवार बना ली है। 21 दिसंबर 2023 की दोपहर रसूखदार लोगों ने उसकी जगह पर फिर से निर्माण कार्य शुरू किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि सूचना देने पर जब मौके पर पहुंची पुलिस उल्टे उसे ही घसीट कर गाड़ी में डाला। थाने पहुंचने पर थानाध्यक्ष, दरोगा और एक सिपाही ने बाल पकड़ कर उसकी पिटाई की। आरोप लगाया कि शिकायत न करने को लेकर धमकाया गया। इसके बाद शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
थानाध्यक्ष बिछवां कपिल वशिष्ठ का कहना है कि महिला झगड़ा कर रही थी। दोनों पक्ष को थाने लाया गया और उन के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई। महिला की ओर से पिटाई के आरोप मनगढंत और निराधार हैं।