फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman accused of killing youth arrested, search on for two accomplices

Agra News: युवक की हत्यारोपी महिला गिरफ्तार, दो साथियों की तलाश

Fri, 13 Feb 2026 09:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
Woman accused of killing youth arrested, search on for two accomplices
डौकी पुलिस ने आरोपी प्रीमा को किया गिरफ्तार स्रोत पुलिस
फतेहाबाद। डौकी थाना क्षेत्र के गांव नींवरी में एक युवक को महिला संग तीन हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया था। घायल ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने हत्यारोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार ने बताया थाना शमसाबाद के गांव कौलारा खुर्द निवासी पप्पू पुत्र रेतीराम ने 5 फरवरी को तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया कि मेरा बेटा शांति प्रकाश 31 जनवरी अपने ममेरे भाई रामनाथ के साथ बाइक पर डौकी थाना क्षेत्र के गांव नींवरी जा रहा था। रास्ते में गांव नींवरी निवासी श्रीनिवास पुत्र ठाकुरदास, रिंकू पुत्र भगवती और एक महिला ने रोककर गाली गलौज की। तीनों ने बेटे शांति प्रकाश को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। इस संबंध में तीनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। सात फरवरी को इलाज के दौरान शांति प्रकाश की मौत हो गई। पुलिस ने मारपीट की प्राथमिकी में हत्या की धारा बढ़ा दी थी। एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार ने बताया शुक्रवार को डौकी पुलिस ने सूचना पर हत्यारोपी महिला प्रीमा उर्फ रीना पत्नी मुकेश निवासी नींवरी को वाजिदपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed