{"_id":"68957d65a149b0642400baeb","slug":"wives-are-becoming-stubborn-not-just-maintenance-demanding-divorce-3000-marriages-are-on-verge-of-breaking-2025-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पत्नियां हो रहीं जिद्दी...केवल भरण-पोषण नहीं, मांग रहीं तलाक, टूटने की कगार पर 3000 शादियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पत्नियां हो रहीं जिद्दी...केवल भरण-पोषण नहीं, मांग रहीं तलाक, टूटने की कगार पर 3000 शादियां
Fri, 08 Aug 2025 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
दुर्गेश चाहर, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
दुर्गेश चाहर, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 08 Aug 2025 10:00 AM IST
सार
शादी के सात फेरे तोड़ना आसान नहीं होता है, लेकिन अहंकार की लड़ाई दांपत्य जीवन को बर्बाद कर रही है। आगरा के परिवार न्यायालय में 3000 हजार से अधिक मामले ऐसे हैं, जिनमें पति और पत्नी के बीच सुलह नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
पति-पत्नी में विवाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विवाह के बाद कभी ताने तो कभी आपस में ही विवाद से पति-पत्नी में दूरियां बढ़ गईं। बात-बात पर झगड़ा होने लगा तो मामला पुलिस और फिर अदालत तक पहुंच गया। अब केवल भरण-पोषण तक ही नहीं मामला तलाक तक पहुंच चुका है। परिवार परामर्श केंद्र में ऐसे 3000 से अधिक मामले हैं, जिन पर सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन
केस:-1 मथुरा निवासी युवती की शादी दिसंबर 2012 में शमसाबाद निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के एक साल पर उनके घर पुत्री पैदा हुई। तब से ससुराल वाले ताने मारने लगे। उत्पीड़न से परेशान होकर वह मार्च 2014 में मायके आ गईं। पति लेने नहीं आया तो पुलिस से शिकायत की। परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के बाद केस दर्ज हुआ। 2018 में कोर्ट में भरण पोषण के साथ विवाह विच्छेद का वाद दायर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
केस:-2 जगदीशपुरा निवासी युवती ने एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के एक युवक से जुलाई 2023 में प्रेम विवाह किया था। शादी के 21 दिन बाद ही दोनों के बीच मतभेद हो गए। दोनों एक-दूसरे पर शक करने लगे। लोगों के समझाने पर किसी ने एक दूसरे की बात नहीं मानी। मामला पुलिस तक पहुंचा। सितंबर 2024 में पत्नी ने अदालत में विवाह विच्छेदन का वाद दायर कर दिया।
केस:-3 शाहगंज थाना क्षेत्र की निवासी युवती की शादी जुलाई 2018 में जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के युवक के साथ हुई थी। शादी के दो साल बाद एक बेटी हुई। 2023 में खाना बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। पत्नी ने शराब पीकर पिटने का आरोप लगाकर पुलिस बुला ली। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। मार्च 2023 में पत्नी ने भरण पोषण के लिए अदालत में वाद दायर किया। दिसंबर 2024 में विवाह विच्छेदन का वाद दायर कर दिया।