{"_id":"62af88be18b7a30cc53aa67c","slug":"withdraw-13-thousand-rupees-from-student-s-account-agra-news-agr537450949","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा के खाते से 13 हजार रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा के खाते से 13 हजार रुपये निकाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुरसीकरी। कस्बे की एक छात्रा के खाते से साइबर बदमाशों ने 13 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने घटना की तहरीर सीकरी थाने में दी है।
कस्बा के कीली खाना मोहल्ला निवासी स्नेहा वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह बीकॉम की छात्रा है। जेब खर्च से बचत कर उसने बैंक में 13 हजार रुपये जमा किए थे। रविवार की दोपहर उसके मोबाइल फोन पर कॉल आया। फोन करने वाले ने उससे कहा कि एक लिंक भेजा है। उसके पिता ने इसे खोलने के लिए कहा है। इससे तुम्हारे फोन-पे में पैसे आ जाएंगे। छात्रा ने दो बार बहाना बनाकर लिंक पर क्लिक नहीं किया। पर, शातिर ने बार-बार फोन करके उसे लालच में फंसा लिया। उससे फोन में डाली गई लिंक को खुलवाकर पासवर्ड व ओटीपी की जानकारी ले ली।
दो बार में उसके खाते से 13 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर रुपये निकाले जाने का संदेश आने पर उसे पता चला। छात्रा ने घटना की जानकारी पुरिजनों को दी। इसके बाद पिता विष्णु वर्मा के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।