फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   With the Scotland chapter concluded, Parth Palawat will return home on the 2nd for the UP T20 after playing a crucial match.

Agra News: स्कॉटलैंड का अध्याय पूरा, अब अहम मैच खेल कर 2 को यूपीटी20 के लिए स्वदेश लौटेंगे पार्थ पलावत

Mon, 27 Jul 2026 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 27 Jul 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
With the Scotland chapter concluded, Parth Palawat will return home on the 2nd for the UP T20 after playing a crucial match.
पार्थ पलावत
आगरा। स्कॉटलैंड की सरजमीं पर काउंटी क्रिकेट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे मथुरा के ऑलराउंडर पार्थ पलावत अब उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग (यूपीटी20) में जलवा बिखेरने के लिए स्वदेश लौट रहे हैं। आगरा के क्रिकेट मैदानों पर भी अपनी छाप छोड़ चुके पार्थ एक अगस्त को ग्लासगो में अपनी टीम का अहम मुकाबला खेलने के बाद दो अगस्त को भारत लौटेंगे और सीधे यूपीटी20 की तैयारियों में जुट जाएंगे। आगरा में हुए ऑक्शन में उन्हें गौरखपुर लायंस टीम ने खरीदा है। विदेशी अनुभव के साथ उनकी वापसी पर क्रिकेट जगत की भी नजरें टिकी हैं।
विज्ञापन

स्कॉटलैंड के ग्लासगो स्थित उडिंग्स्टन क्रिकेट क्लब की ओर से काउंटी क्रिकेट खेल रहे मथुरा के ऑलराउंडर पार्थ पलावत जल्द ही भारत लौटेंगे। उन्होंने फोन पर बताया कि उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग (यूपीटी20) में हिस्सा लेने के लिए वह दो अगस्त को फ्लाइट से स्वदेश पहुंचेंगे।
विज्ञापन

फोन पर हुई बातचीत में पार्थ ने बताया कि उनकी टीम के लिए एक अगस्त का मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है। वह पहले इस मैच में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे और इसके अगले ही दिन भारत के लिए रवाना हो जाएंगे। भारत लौटते ही वह यूपीटी20 की तैयारियों में जुटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्थ ने कहा कि स्कॉटलैंड में खेलने का अनुभव उनके क्रिकेट कॅरिअर के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा है। वहां की तेज और सीम मूवमेंट वाली पिचों पर खेलने से उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में निखार आया है। अलग परिस्थितियों में लगातार मैच खेलने से आत्मविश्वास भी बढ़ा है, जिसका फायदा वह अब यूपीटी20 में उठाना चाहते हैं।
आगरा से भी है मजबूत जुड़ाव
मथुरा निवासी पार्थ पलावत का आगरा के क्रिकेट से भी गहरा नाता रहा है। उन्होंने शहर की कई प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं और क्लब मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। आगरा के क्रिकेट प्रेमी उनके खेल से भली-भांति परिचित हैं। यही वजह है कि उनकी स्वदेश वापसी और यूपीटी20 में उतरने को लेकर स्थानीय क्रिकेट जगत में भी उत्सुकता बनी हुई है।
विदेशी अनुभव से बढ़ी उम्मीदें
स्कॉटलैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने से पार्थ को अंतरराष्ट्रीय स्तर की परिस्थितियों में खुद को परखने का मौका मिला। अब वही अनुभव वह उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग में अपनी टीम के लिए उपयोगी साबित करना चाहेंगे। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि विदेशी पिचों पर मिली सीख उन्हें इस सत्र में और अधिक प्रभावी खिलाड़ी बना सकती है।

पार्थ पलावत ने कहा, एक अगस्त का मैच हमारी टीम के लिए काफी अहम है। उसके बाद मैं दो अगस्त को भारत लौटूंगा और सीधे यूपीटी20 की तैयारियों में शामिल हो जाऊंगा। स्कॉटलैंड में खेलने से काफी कुछ सीखने को मिला है। कोशिश रहेगी कि उस अनुभव का पूरा फायदा अपनी टीम को दिला सकूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed