फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   With the help of officers won the body elections dishonestly

Agra News: अधिकारियों की मदद से बेईमानी कर जीता निकाय चुनाव

Thu, 18 May 2023 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 18 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
With the help of officers won the body elections dishonestly
बरनाहल/करहल। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा ने अधिकारियों की मदद से बेईमानी कर निकाय चुनाव जीता है। अगर निकाय चुनाव में गड़बड़ी नहीं की जाती तो सपा ही नंबर एक की पार्टी होती। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ही प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को हराएगी। पूर्व मंत्री बुधवार को पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। बुधवार को बरनाहल क्षेत्र के गांव नगला टीन जगन्नाथपुर में शहीद तालेसिंह की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में सरकारी तंत्र ने गड़बड़ी की है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए संगठन को मजबूत किया जाएगा। पार्टी में गुटबाजी समाप्त की जाएगी। चुनाव में टिकट मांगने का सभी को अधिकार है, लेकिन टिकट मिलने के बाद एकजुटता से चुनाव लड़ना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा निकाय चुनाव बेईमानी से जीती है। भाजपा की प्रदेश सरकार आज तक की सबसे भ्रष्ट और बेईमान है। चुनाव में पार्टी के काम को महत्व दिया जाता है। काम पर ही वोट मिलता है। जनता ने हमको जिताया, लेकिन अधिकारियों ने भाजपा को जिता दिया। सरकार के भ्रष्ट सिस्टम की बजह से हमको चुनाव में हराया गया है। हम हारे नहीं हैं, जनता ने भरपूर समर्थन दिया है। पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, ब्लॉक प्रमुख बरनाहल नीरज यादव, जिला पंचायत सदस्य गौरव यादव, अमित, विनोद, संजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed