{"_id":"63933424f35b7639b171a6fb","slug":"with-the-help-of-council-teachers-the-problem-of-board-examinees-will-be-solved-kasganj-news-agr5562677176","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के सहारे बोर्ड परीक्षार्थियों की समस्या का होगा निदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के सहारे बोर्ड परीक्षार्थियों की समस्या का होगा निदान
विज्ञापन
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में राजकीय विद्यालयों में शिक्षारत छात्र - छात्राओं की समस्या का निदान करने के लिए विभाग के पास पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं। विभाग ने इसके लिए बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों का सहारा लिया है। विभाग ने बेसिक शिक्षा परिषद से शिक्षकों की मांग की है।
बोर्ड परीक्षा 2023 में अधिक समय नहीं रह गया है। परीक्षा के दिनों में परीक्षार्थियों के सामने तमाम तरह की समस्याएं रहती हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा संबंधी कोई दिक्क्त न हो इसको लेकर विभाग काफी गंभीर है। जिले में 267 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में से 11 राजकीय विद्यालयों के बोर्ड परीक्षार्थियों की उनके विद्यालयों में तैनात विषय विशेषज्ञ परीक्षार्थियों की समस्या का निदान करेंगे, लेकिन जिला के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है। जिससे विभाग ने बेसिक शिक्षा विभाग से पांच शिक्षकों की मांग की है। ताकि जिन विद्यालयों में विषय विशेषज्ञ शिक्षक नहीं हैं उनमें इन शिक्षकों को भेजकर परीक्षार्थियों की समस्या का निदान कराया जा सके।
राजकीय विद्यालय में पढ़ने वाले बोर्ड परीक्षार्थियों की मदद के लिए विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। जिन स्कूलों मे ऐसे शिक्षकों की कमी है उनके लिए बेसिक शिक्षा विभाग से डिमांड की गई है। एसपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक