{"_id":"6af77bbc8cc86e7a040584da","slug":"winter-jackets-for-cows-and-buffaloes-made-from-old-sacks-cost-only-40-rupees-agra-news-c-25-agr1067-1211866-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुरानी बोरियों से बनी गाय-भैंस की विंटर जैकेट, लागत केवल 40 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुरानी बोरियों से बनी गाय-भैंस की विंटर जैकेट, लागत केवल 40 रुपये
Sat, 14 Nov 2026 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
जानवरों के कंबल
आगरा। सर्दी में गाय-भैंसों को ठंड से बचाने के लिए दयालबाग गोशाला ने नई पहल की है। पशु आहार की इस्तेमाल हो चुकी बोरियों और खाली जूट की बोरियों से विंटर जैकेट तैयार की गई है। खास बात यह है कि एक जैकेट तैयार करने में महज 40 रुपये खर्च हुए हैं।
दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट (डीईआई) के लेदर वर्किंग स्कूल के सहयोग से तैयार इन जैकेट में अनुपयोगी सामग्री का दोबारा इस्तेमाल किया गया है। गोशाला के प्रबंधक प्रखर मेहरा ने बताया कि जैकेट की बाहरी परत में पशु आहार की खाली बोरी लगाई गई है जो हवा और पानी से बचाव करती है। वहीं अंदर की परत में सरसों रखने के बाद खाली हुई जूट की बोरी का इस्तेमाल किया गया है।
जूट की प्राकृतिक परत पशुओं के शरीर की गर्माहट बनाए रखने में मदद करती है। जैकेट का डिजाइन और निर्माण डीईआई के लेदर वर्किंग स्कूल में डॉ. अतुल और उनके सहयोगी अमन ने किया है। सामग्री गोशाला की ओर से उपलब्ध कराई गई। गोशाला के सलाहकार मृत्युंजय माथुर ने बताया कि सर्दियों में पशुओं के खानपान और दिनचर्या का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उनके आहार में गुड़, दलिया और तिल शामिल किए गए हैं। इसके साथ नियमित टहलाने और विशेष काढ़ा देने की व्यवस्था भी है।