फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Winter broke the record of eight years, the temperature reached four degrees

Agra News: सर्दी ने तोड़ा आठ साल का रिकॉर्ड, चार डिग्री पहुंचा तापमान

Wed, 04 Jan 2023 11:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Winter broke the record of eight years, the temperature reached four degrees
मैनपुरी।
विज्ञापन

सर्दी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। बुधवार को सर्दी ने बीते आठ सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पहुंचने के चलते लोग बेहाल रहे। दिन में दोपहर बाद धूप तो निकली, लेकिन सर्दी अधिक होने के चलते बेअसर साबित हुई। गलन के कारण लोग अलाव और हीटर का सहारा लिए रहे।
नए साल की शुरुआत से सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। कभी कोहरा तो कभी गलन लोगों को बेहाल किए हुए है। बुधवार से पहले तक न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लेकिन बुधवार को सर्दी और बढ़ी तो बीते आठ सालों का रिकॉर्ड टूट गया। न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्स्यिस पहुंच गया। इसके कारण सुबह से ही गलन ने लोगों को बेहाल कर दिया। कंबल और रजाई से निकलने में लोगों को परेशानी हुई। वहीं कोहरा भी सुबह घना रहा, हालांकि बाद में कोहर छट गया। दिन में सर्दी से परेशान लोगों को खास राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

दोपहर बाद धूप तो निकली, लेकिन सर्दी अधिक होने के कारण बेअसर ही रही। दिन में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने से सर्दी का अहसास बना रहा। शाम होते ही फिर से सर्दी ने लोगों को बेहाल कर दिया शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार तापमान में आ रही गिरावट से लोगों के साथ ही किसानों की भी परेशानी बढ़ती जा रही है। दरअसल किसानों को आलू की फसल की चिंता सता रही है। अगर पाला पड़ा तो आलू में झुलसा रोग शुरू हो जाएगी। इससे आलू की बेल बर्बाद होने के बाद बीच में आलू का विकास रुक जाएगा।

आठ जनवरी तक सताएगी सर्दी
कृषि विज्ञान केंद्र पर स्थापित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सर्दी अभी और बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से तक ही रहेगा। लेकिन ये सर्दी अभी आठ जनवरी तक सताएगी। इसके बाद तापमान में सुधार हो सकता है।
बीते वर्षों के तापमान पर एक नजर
तारीख न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
-04 जनवरी 2015 6.4 17.6
-04 जनवरी 2016 9.4 22.3
-04 जनवरी 2017 10.6 22.05
-04 जनवरी 2018 6.2 20.2
-04 जनवरी 2019 6.2 20.3
-04 जनवरी 2020 8.2 18.3
-04 जनवरी 2021 14 24
-04 जनवरी 2022 11 19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed