Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Winning start for Monu and Sahil in the snooker championship

Agra News: स्नूकर चैंपियनशिप में मोनू और साहिल की विजयी शुरुआत

Sat, 14 Nov 2026 02:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 14 Nov 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Winning start for Monu and Sahil in the snooker championship
आगरा। राजा रामकुमार भार्गव स्मृति यूपी स्टेट सीनियर रेड स्नूकर चैंपियनशिप का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन आगरा के मोनू ने मेरठ के सुहैब हसन को 4-1 और साहिल यादव ने लखनऊ के राघव चंद्रा को 4-0 से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

शहर के एक होटल में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 जनपदों के 80 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उद्घाटन दिल्ली बिलियर्ड्स-स्नूकर एसोसिएशन के संयुक्त सचिव मनमीत भाटिया और एसबीए की चेयरपर्सन मनीषा शर्मा ने किया। पहले दिन करीब दो दर्जन मुकाबले खेले गए। मुरादाबाद के शंकर सैनी ने आगरा के गुरदयाल सिंह को 4-0, नोएडा के मोहम्मद फारुख ने वाराणसी के सुहैल अंसारी को 4-1, बदायूं के दीपक लवानिया ने आगरा के जुनैद अहमद को 4-1 और मेरठ के मनोज कुमार सिंह ने बिजनौर के मोहसिन उल्ला खान को 4-3 से हराया।
विज्ञापन

लखनऊ के गौतम सिंह, प्रयागराज के मोबिन खान व दीपक यादव, वाराणसी के स्नेहिल राज गुप्ता और मुरादाबाद के आकाश तिवारी ने भी अपने मुकाबले जीते। आगे के मुकाबले, राउंड ऑफ 32 के मैच 16 नवंबर से होंगे। फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा। फाइनल खेलने वाले दोनों खिलाड़ियों को राष्ट्रीय चैंपियनशिप के मुख्य ड्रॉ में सीधा प्रवेश मिलेगा, जबकि क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल के खिलाड़ी क्वालिफाइंग दौर में खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed