फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Win Discovery School Super League Quiz Go Nasa

डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग क्विज के विजेता जाएंगे नासा, जानिये पूरी प्रक्रिया

Mon, 28 Sep 2020 05:29 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 28 Sep 2020 05:29 PM IST
सार

इस आयोजन में अमर उजाला मीडिया पार्टनर है। इतना ही नहीं, इस कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले प्रत्येक विद्यालयों से तीन
शिक्षकों को एजुकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन
Win Discovery School Super League Quiz Go Nasa
डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग क्विज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग सीजन-3 के साथ Byju's सबसे बड़े स्कूल स्तरीय क्विज शो का आयोजन करने जा रहा है। कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष आयोजन और भागीदारी पूरी तरह डिजिटल रहेगी। विजेताओं को पुरस्कार के अलावा शीर्ष तीन टीमों को स्कूल प्रिंसिपल अथवा कोऑर्डिनटर के साथ नासा की ट्रिप का अवसर भी मिलेगा।
विज्ञापन


इस आयोजन में अमर उजाला मीडिया पार्टनर है। इतना ही नहीं, इस कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले प्रत्येक विद्यालयों से तीन शिक्षकों को एजुकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानाचार्य द्वारा मनोनीत इन तीन शिक्षकों को एक वर्ष के लिए Byju's एप का निशुल्क सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


बड़े स्तर पर आयोजित डीएसएसएल पावर्ड बाई Byju's 29 राज्यों में 30 हजार से अधिक स्कूलों के कक्षा तीन से 10 तक के छात्र-छात्राओं तक इस अनूठे क्विज को लेकर पहुंच रहा है। चुने गए प्रतिभागी अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व राज्य स्तर पर करेंगे। अंतिम राउंड डिस्कवरी और डिस्कवरी किड्स चैनल पर अगले वर्ष प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक जानकारी और क्विज में भाग लेने के लिए मोबाइल नंबर 7500168338 अथवा 9927122294 पर संपर्क किया जा सकता है। भाग लेने के लिए दिए गए लिंक http://onelink.to/3fdzvw पर जाकर रजिस्टर किया जा सकता है।

प्ले स्टोर पर जाकर डिस्कवरी सुपर लीग का एप भी डाउनलोड कर सकते हैं। उधर, आगरा मंडल के छात्र-छात्राओं में भी प्रतियोगिता को लेकर भारी उत्साह है। छात्र-छात्राएं इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। प्रतिभागी इसके लिए गंभीर होकर तैयारी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed