फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Will be demolished ma Gauri Town

ढहा दिया जाएगा मां गौरी टाउन

Sun, 31 May 2015 02:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 31 May 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
Will be demolished ma Gauri Town
 यमुना के डूब क्षेत्र में विकसित की गई मां गौरी टाउन कालोनी ध्वस्त कर दी जाएगी। खासपुर स्थित इस कालोनी के सात को छोड़ सभी भवनों पर बुलडोजर चलेगा। भवन मालिकों को आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की ओर से नोटिस भेज दिए गए हैं। उन्हें निर्माणों के संबंध में संतोषजनक साक्ष्य पेश करने के लिए 15 दिन की मोहलत दी गई है। इससे कालोनी में हाहाकार मचा हुआ है। कुछ लोग हाईकोर्ट से स्टे भी ले आए हैं।
विज्ञापन

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के सख्त रुख के बाद एडीए ने यमुना के डूब क्षेत्र में हुए अवैध निर्माणों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया है। खासपुर (दयालबाग) स्थित मां गौरी टाउन भी इस कार्रवाई की जद में आ गई है। पिछले दिनों सिंचाई विभाग ने कालोनी के बड़े हिस्से को डूब क्षेत्र में बना पाते हुए ध्वस्तीकरण के लिए सीमा रेखा खींच दी थी। एडीए के अधिकारी जब कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंचे तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं। क्योंकि सिंचाई विभाग ने जिस स्थान से ध्वस्तीकरण के लिए निशाना लगाया था, उसमें कालोनी का बड़ा हिस्सा आ रहा था। ऐसे में इतने बड़े स्तर पर कार्रवाई संभव नहीं थी। तब तो एडीए की टीम मौके से निकल आई। बाद में जब एडीए ने मां गौरी टाउन की फाइल खंगाली तो पता चला कि यह पूरी कालोनी अवैध है। इसके लगभग 150 में से 143 मकान डूब क्षेत्र में बने हुए हैं। अब इन सभी को ध्वस्त करने का फैसला किया गया है। एडीए सचिव कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव के अनुसार, कालोनी के 143 भवनों के स्वामियों को इनके ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी कर दिया गया है। उन्हें 15 दिन का समय दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके बाद इन सभी निर्माणों को ढहाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


यमुना किनारे 500 मीटर
तक कमिश्नर की अनुमति
बिना नहीं होगा निर्माण
आगरा (ब्यूरो)। आगरा विकास प्राधिकरण यमुना किनारे से 500 मीटर की दूरी में किसी निर्माण के लिए बिना मंडलायुक्त की अनुमति के नक्शा (मानचित्र) पास नहीं कर सकेगा। दो सौ मीटर दायरे में किसी भी तरह के निर्माण पर प्रतिबंध पहले से ही लागू है। अब इस दायरे में नक्शा स्वीकृति से पहले मंडलायुक्त निर्माण पर डूब क्षेत्र के अलावा अन्य अनापत्ति प्रमाण पत्रों की जांच कराएंगे। इसके बाद ही अनुमति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed