फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wild animal attacked villagers in Chambal ravine three injured in agra 

आगरा: लकड़बग्घे के हमले में तीन लोग घायल, आक्रोशित ग्रामीणों ने जंगली जीव को पीटकर मार डाला

Thu, 05 May 2022 10:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 May 2022 10:25 AM IST
सार

लकड़बग्घे के हमले की खबर इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई। जिसके बाद लाठी-डंडे लेकर ग्रामीण उसकी खोज में निकल पड़े। उन्होंने इस जंगली जीव को पीट-पीटकर ढेर कर दिया।

विज्ञापन
Wild animal attacked villagers in Chambal ravine three injured in agra 
जंगली जानवर के हमले से घायल ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिनाहट के थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव करकौली के चंबल के बीहड़ में शौच गए महिला और पुरुष पर जंगली जानवर ने हमला बोल दिया। बचाने गए युवक पर भी हमला बोल दिया, जिससे 3 लोग गंभीर घायल हो गए। एकत्रित ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर जानवर को घेर कर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंसुखपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव करकौली निवासी सुरेंद्र सिंह एवं पप्पन देवी गुरुवार को सुबह गांव के ही पास चंबल के बीहड़ में शौच के लिए गए गए थे। बताया गया है कि उसी दौरान जंगली जानवर (चरखा) लकड़बग्घा हायना ने महिला पप्पन देवी पर हमला बोल दिया। आवाज सुनकर बचाने गए सुरेंद्र सिंह पर भी जानवर ने अपना शिकार बनाने के लिए हमला बोल दिया। पुरुष और महिला की चीख पुकार सुनकर युवक मोनू कुमार मौके पर पहुंचा और जानवर से सुरेंद्र और पप्पन देवी को बचाने का प्रयास किया, जिस पर जंगली जानवर चरखा उग्र हो गया और उसने युवक पर भी हमला बोल दिया। जानवर के हमले से तीनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


युवक ने ग्रामीणों को आवाज लगा दी, जिस पर एकत्रित ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और जानवर के हमले से तीनों लोगों को बचाया। एकत्रित ग्रामीणों ने जंगली जानवर को चंबल के बीहड़ में घेरकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से घायल पुरुष, महिला और युवक को इलाज के लिए सीएचसी केंद्र पिनाहट में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए घायल पुरुष सुरेंद्र सिंह और महिला पप्पन देवी को गंभीर अवस्था में एंबुलेंस द्वारा हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज जारी बताया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घायल युवक मोनू कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एक घर भेज दिया। जानवर द्वारा हमले और जानवर की मौत को लेकर सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घटना की जानकारी ली। इसी संदर्भ में चंबल वन्य सेंचुरी रेंजर बाह आरके सिंह राठौर ने बताया कि हायना (चरखा) गर्मी के मौसम में उग्र जाते हैं। तीन ग्रामीणों पर जानलेवा हमला बोला है। ग्रामीणों की उग्र भीड़ द्वारा जानवर को मारने की आशंका बताई गई है। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी लिए है। वन विभाग द्वारा तीनों घायल ग्रामीणों  को हर संभव इलाज में पूरी तरह से मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed