{"_id":"9f4ba9c5728c73feae9b3160efd245b7","slug":"wifi-in-tajmahal-launched-hotel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताज पर वाईफाई, शुभारंभ होटल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज पर वाईफाई, शुभारंभ होटल में
ब्यूूराे, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 14 Jun 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
दीदार ए ताज के दौरान अपने मोबाइल के जरिए परिवार से वीडियो कॉल करनी हो या ताज के साए में क्लिक किए गए फोटो शेयर करनी हो, 16 जून से पर्यटक मुफ्त वाईफाई सेवा से यह सब कर पाएंगे। ताजमहल में बीएसएनएल वाईफाई सेवा शुरू करने वाला है। संचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद वाईफाई सेवा का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम ताज में नहीं, बल्कि दो किमी दूर क्लार्क शिराज होटल में होगा। एएसआई के अड़ंगों की वजह से संचार मंत्री को ताजमहल में वाईफाई सेवा का औपचारिक उद्घाटन करने की अनुमति नहीं मिली। वह होटल में ही वीडियो कॉल के जरिए वाईफाई को शुरू करेंगे।
बीएसएनएल महाप्रबंधक अनूप कुमार ने बताया कि ताजमहल में यह कार्यक्रम करने की अनुमति एएसआई ने नहीं दी है। 16 जून को दोपहर एक बजे क्लार्क शिराज होटल में संचार मंत्री राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया को वीडियो कॉल के साथ व्हाट्सएप्प पर मैसेज भेजेंगे। महीने में कुल तीन दिन 30 मिनट तक यह सेवा नि:शुल्क रहेगी। उसके बाद ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए बीएसएनएल के प्लान खरीदने होंगे। 30, 50, 90 और 150 रुपये के प्लान के जरिए क्रमश: आधा घंटे, एक घंटे, दो घंटे और एक दिन तक वाई-फाई सेवा मिलेगी। फतेहपुर सीकरी में भी यह सेवा शुरू होगी। दरअसल, सीकरी की पहाड़ियों पर केबल डालने में दिक्कत हो रही है।
ऐसे होगा फ्री वाई-फाई कनेक्ट
ताजमहल परिसर में अपने स्मार्ट फोन में वाईफाई नेटवर्कऑन करने के बाद स्क्रीन पर वाईफाई बीएसएनएल नेटवर्क को सिलेक्ट कर कनेक्ट करना होगा। इस नेटवर्क का कोई पासवर्ड नहीं है। कनेक्ट होने के बाद इंटरनेट पर कोई भी साइट खोलने पर पोर्टल पर रि-डायरेक्टेड हो जाएंगे, जिसमें तीन आप्शन मिलेंगे। कॉम्प्लीमेंटरी लॉग इन, पेड लॉग इन और वाउचर लॉग इन। कांम्प्लीमेंटरी लॉग इन के तहत पहले 30 मिनट तक फ्री वाईफाई सेवा मिलेगी। महीने में तीन दिन ही यह सेवा मिलेगी। स्क्रीन पर अपने मोबाइल नंबर, नाम, ई-मेल को दर्ज करने के बाद चार डिजिट का वेरिफिकेशन कोड एसएमएस से मिलेगा। इस कोड को फीड करने पर सबमिट करते ही सेवा शुरू हो जाएगी। पेड लॉग इन में ऑन लाइन पेमेंट के जरिए प्लान चुन सकते हैं। इसका भुगतान क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग से होगा। वाउचर लॉग इन के तहत स्क्रेच कार्ड वाउचर खरीदकर कोड फीड करना होगा।