{"_id":"694fdc58dffbee5c59029564","slug":"wife-was-thrown-out-of-house-by-husband-just-seven-months-after-wedding-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बीयर पीने का दबाव और अश्लील वीडियो...शादी के सात माह बाद पति का ऐसा सलूक, पीट-पीटकर घर से निकाल दी पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बीयर पीने का दबाव और अश्लील वीडियो...शादी के सात माह बाद पति का ऐसा सलूक, पीट-पीटकर घर से निकाल दी पत्नी
Sat, 27 Dec 2025 06:47 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 27 Dec 2025 06:47 PM IST
सार
शादी के कुछ महीनों बाद ही पति ने पत्नी से मारपीट शुरू कर दी। बीयर पीने का दबाव बनाया। मना करने पर बेहोश हो जाने तक पीटा। मामले में पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में शादी के सात माह के अंदर ही सिकंदरा के दहतोरा निवासी युवक ने पत्नी को प्रताड़ित कर घर से भगा दिया। तलाक देने के लिए उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दबाव बनाने लगा। मायके में रह रही पीड़िता ने थाना सिकंदरा में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
सदर थाना के शमसाबाद रोड निवासी पीड़िता के अनुसार उसका विवाह 21 फरवरी को दहतोरा निवासी इंद्रपाल के साथ हुआ था। शादी के तीन दिन बाद ही पति का व्यवहार बदल गया। रोजाना नशे की हालत में गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। परिवार और समाज के लोगों के हस्तक्षेप पर कुछ समय के लिए हालात संभले, लेकिन बाद में उत्पीड़न और बढ़ गया।
महिला का आरोप है कि पति ने मायके वालों को जानकारी देने से रोकने को उसके मोबाइल की सिम तोड़ दी। हत्या कर मामला आत्महत्या दिखाने की धमकी देने लगा। 5 सितंबर को जबरन बीयर पीने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
मना करने पर पीट-पीटकर बेहोश कर दिया। 24 सितंबर को मंगलसूत्र तोड़ दिया और घर से भगा दिया। अब तलाक देने का दबाव बना रहा है। नहीं देने पर पूर्व में बनाए अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। इंस्पेक्टर सिकंदरा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।