फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife was chased away for opposing her relationship with a young man.

Agra News: युवक से संबंध का विरोध करने पर पत्नी को भगाया

Wed, 15 Apr 2026 02:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Wife was chased away for opposing her relationship with a young man.
आगरा। पति ने एक युवक से संबंध का विरोध करने पर पत्नी को मारपीट कर भगा दिया। पीड़िता ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विवाहिता ने बताया कि उसका विवाह 11 दिसंबर 2024 को फिरोजाबाद के निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी के महज चार दिन बाद ही पति, ससुर और ननद ने ड्राई फ्रूट के कारोबार के लिए 15 लाख रुपये की मांग कर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसे गालियां दी जातीं, बाल पकड़कर व गर्दन मरोड़कर पीटा जाता और मायके से बात करने तक नहीं दी जाती थी। विरोध करने पर थप्पड़ मारने और जान से मारने की धमकी दी गई। वह परिवार के लिए सहती रही। पति को अन्य महिलाओं से अश्लील बात करते देखा। एक शादीशुदा रिश्तेदार महिला से भी उसके संबंध निकले। पति के मोबाइल की चैटिंग से उसके सुल्तान नामक व्यक्ति से भी संबंध का पता चला। इस बात का उन्होंने विरोध किया। पति और उसके साथी सुल्तान ने मिलकर उनका गला दबाया। वह किसी तरह बचकर अपनी बच्ची के साथ कमरे में बंद हो गई और परिजन को बुलाया। बच्ची की सुरक्षा के लिए मायके आ गई। जाते समय भी आरोपियों ने उसके माता-पिता से अभद्रता की और बच्ची छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed