फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife wants divorce from husband after 21 years of marriage in agra

शादी के 21 साल बाद रिश्ते में 'विचारों की दीवार', पत्नी मांग रही तलाक

Tue, 18 Jun 2019 05:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Jun 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
Wife wants divorce from husband after 21 years of marriage in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के आशा ज्योति केंद्र में सोमवार को पति-पत्नी के विवाद का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जीवन के 21 साल पति के साथ गुजारने के बाद पत्नी अब तलाक चाहती है। दोनों के एक बेटा और एक बेटी है। 
विज्ञापन


बच्चों को भी अपने पिता से दिक्कत है। वहीं पति का कहना है कि पत्नी के विचार अलग हैं, इसलिए वो तलाक लेना चाहती है। महिला ने आशा ज्योति केंद्र में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।  
विज्ञापन


शाहंगज के युवक की शादी 21 साल पहले यहीं की रहने वाली युवती से हुई थी। उनके 19 साल की बेटी और 17 साल का बेटा है। बेटी का कहना है कि वो अपने पिता के साथ नहीं रहना चाहती है क्योंकि उनका रवैया मां के प्रति ठीक नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पति लगा रहा ये आरोप

पति ने आशा ज्योति केंद्र में बताया कि वो खुद पत्नी से पीड़ित है। वो उसे घर में नहीं रहने देती है। पत्नी रोजाना किटी पार्टी और बाहर घूमना फिरना पसंद करती है और बेटी को भी अपने ही रंग में ढाल लिया है। पत्नी का सारा समय मोबाइल पर ही बीतता है। 

मामले की काउंसलिंग कर रहीं महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित, दीपशिखा कुशवाह और प्रियांजलि ने बताया कि इस केस में तीन काउंसिलिंग हो गई हैं। दोनों को समझाया जा रहा है। हमारी कोशिश है कि दोनों के बीच में सुलह हो जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed