फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wife traps husband in pocso case for lover in agra up hindi news

UP: गैर के प्यार में अंधी पत्नी ने ये क्या किया, पति को इतने गंदे आरोप में भिजवाया जेल...सोचकर आ उठेगी घिन

Fri, 29 Aug 2025 12:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 29 Aug 2025 12:32 PM IST
सार

पत्नी ने प्रेम संबंध छुपाने के लिए षड्यंत्र रचकर अपने ही पति को झूठे पोक्सो केस में फंसा दिया। पीड़ित पिता का आरोप है कि बहू ने पहले भी बेटे को साजिश के तहत जेल भिजवाया था और जेल से छूटने के बाद पुलिस की मदद से दोबारा गंभीर धाराओं में केस दर्ज करा दिया।

विज्ञापन
wife traps husband in pocso case for lover in agra up hindi news
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के पिनाहट कस्बा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। विवाहिता ने अपने ही पति को बेहद गंभीर आरोप में जेल भिजवा दिया। आरोपी के पिता ने पुलिस कमिश्नर आगरा को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, कस्बा मोहल्ला मार निवासी प्रह्लाद शर्मा ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उनके पुत्र पवन शर्मा ने करीब एक वर्ष पूर्व बाह क्षेत्र के गांव बिजौली निवासी शोभा शर्मा से आर्य समाज, आगरा में रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी के बाद शुरू में दोनों के बीच किसी प्रकार का विवाद नहीं था, लेकिन कुछ दिन बाद ही दोनों में विवाद होने लगा। शोभा खुले विचारों की है, जिसकी वजह से वो पवन के साथ जीवन नहीं बिताना चाहती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ससुर ने बताया कि बेटे की पत्नी जिस शोरूम में काम  करती है, वहीं काम करने वाले युवक से उसके प्रेम संबंध हो गए। बेटे ने जब पत्नी को दूसरे युवक के साथ गाड़ी में घूमते हुए देखा, तो वो गुस्से से आग बबूला हो गया। इसके बाद भी बेटे ने पत्नी को एक मौका दिया।थ उसने पत्नी के सामने नौकरी छोड़ने की शर्त रख दी। लेकिन दूसरे के प्यार में अंधी शोभा अपनी हरकतों से बाज नहीं आई। उसने बेटे को ही धमकाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

इस दौरान पत्नी ने षड्यंत्र रचकर प्रेमी के जरिए पवन को एक केस में फंसवाया और जेल भिजवा दिया। जेल से रिहा होने के बाद भी पत्नी ने पुलिस की मदद से फिर से पोक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करा दिया। थाना बाह पुलिस ने पवन को भदरौली अपनी बुआ के घर जाते समय पिनाहट पेट्रोल पंप से गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि पुलिस ने परिवार को गिरफ्तारी की जानकारी भी नहीं दी और सीधे जेल भेज दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed