फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife talking to family members on mobile was beaten

Agra News: मोबाइल पर घरवालों से बात कर रही पत्नी को पीटा

Wed, 09 Aug 2023 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 09 Aug 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Wife talking to family members on mobile was beaten
भोगांव। गांव कुलीपुर में मोबाइल पर बात कर रही पत्नी की युवक ने पिटाई कर दी। पीडि़ता पूनम की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। बताया कि मंगलवार की सुबह वह घर पर थी। वह मोबाइल पर मायके बात कर रही थी। तभी पति रामराज वहां आया। उसके साथ दो अन्य लोग भी थे। आते ही पति न गाली गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। शोर शराबा सुन कर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसके बाद पति धमकी देकर वहां से चला गया। पुलिस ने घायल पूनम का मेडिकल कराया। तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। वहीं एक शिकायत गांव उमरीहार निवासी ज्योति ने दी है। पुलिस को बताया कि मंगलवार की सुबह वह घर पर थी तभी पति शराब के नशे में धुत होकर आया और उसे व मायके वालों को गालियां देने लगा। जब उसने मना किया तो पति ने उसे पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुन कर आई ननद और पड़ोसियों ने उसे बचाया। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed