{"_id":"6198f587e3ae4b1f1a408b07","slug":"wife-strangled-her-husband-to-death-with-boyfriend-in-kasganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में युवक की हत्या: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की वारदात, खेत में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में युवक की हत्या: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की वारदात, खेत में फेंका शव
Sat, 20 Nov 2021 06:47 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 20 Nov 2021 06:47 PM IST
सार
कासगंज जिले में अनैतिक संबंध के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज के थाना ढोलना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह उसका शव खेत पर बनी मठिया में पड़ा मिला। मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक ढोलना क्षेत्र के कस्बा बिलराम निवासी गिरेंद्र (30) मजदूरी करता था। उसकी पत्नी विनेश के पड़ोस में रहने वाले अपने जीजा के भाई सतीश से अवैध संबंध थे। इसका पता चलने पर गिरेंद्र ने पत्नी को काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। पति के बार-बार विरोध करने पर पत्नी ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
विज्ञापन
पत्नी का प्रेमी घर से बुलाकर ले गया
शुक्रवार शाम गिरेंद्र जब काम से वापस आया तो सतीश उसे अपने साथ ले गया। पीछे-पीछे विनेश भी आ गई। उसने प्रेमी के साथ मिलकर गिरेंद्र की गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों ने शव खेत पर बनी एक मठिया में डाल दिया। जब काफी देर तक गिरेंद्र वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
शनिवार सुबह ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा। पुलिस और परिजनों को सूचना दी। इस संबंध में एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि अवैध संबंधों में चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक के पिता ने गिरेंद्र की पत्नी विनेश और सतीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अभी आरोपी फरार है, जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।