फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife's brother-in-law fatally attacks husband due to Caught in objectionable situation

पापी साढ़ू: पत्नी के साथ आपत्तिजनक हाल में पकड़ा... लोकलाज के डर से चुप रहा, तो दिनदहाड़े कर दिया बड़ा कांड

Sun, 29 Sep 2024 03:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 29 Sep 2024 03:35 PM IST
सार

पत्नी को उसके जीजा के साथ पति ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। लोकलाज के डर से उस समय चुप रहा, लेकिन अब साढ़ू उसकी जान के पीछे पड़ गया है।

 

विज्ञापन
Wife's brother-in-law fatally attacks husband due to Caught in objectionable situation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक पर इटावा जाते समय शुक्रवार को साढ़ू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी को पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। इस वजह से साढ़ू दुश्मनी मान बैठा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन






 

यहां का है मामला 
भोगांव क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले युवक ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की दोपहर वह बाइक से इटावा जा रहा था। थाना क्षेत्र में बुझिया नहर पुल के पास साढ़ू ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। आरोपी की कमर में तमंचा लगा हुआ था। जब उसने विरोध किया तो आरोपी और उसके साथी ने पीटना शुरू कर दिया। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से पड़ा जान के पीछे
पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन पहले ही साढ़ू उसके घर आया था। वो घर पर मौजूद नहीं था। अचानक से ही घर पहुंचा, तो उसने साढ़ू को पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। लोकलाज के डर से वो उस समय शांत रह गया। किसी को इस बारे में भनक तक नहीं लगने दी, लेकिन अब साढ़ू उसकी जान के पीछे पड़ा हुआ है। 
विज्ञापन

दे रहा जान से मारने की धमकी 
पीड़ित ने बताया कि इटाव जाते समय उसने मारपीट ही नहीं की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। इस वजह से वो दहशत में है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने साढ़ू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed