फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wife pray, may you live long husband

ऐ चांद! तू दे सौगात, हर बार आए ये रात

Sat, 31 Oct 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Sat, 31 Oct 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
wife pray,  may you live long husband
अपनी चांदनी पर इतराने वाला चांद सजनी की चमक  में खो गया है। लाल जोड़े और सोलह शृंगार में सजी सुहागिन के चेहरे से पिया की नजरें हटती नहीं। अर्धांगिनी चलनी से चांद को निहारती है। वह उससे सौगात मांगती है कि हर बार उसके जीवन में करवाचौथ की ये रात आए। चलनी साजन की तरफ मुड़ती है और दोनों की नेह भरी अंखियां बतियाने लगती हैं। इस उत्सव ने सात जनम के रिश्ते की मिठास और भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

कुछ ऐसा ही था शुक्रवार को करवाचौथ की रात का नजारा। पति की लंबी उम्र के लिए निर्जल व्रत रखने वाली सुहागिनों को चंद्र देव का इंतजार था। मनुहार कराने के बाद उनके दर्शन हुए तो पत्नियों के चेहरे पर रौनक आई। उन्होंने चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति के हाथों जल पीया और अपना व्रत खोला। इससे पूर्व सभी ने सज धज कर शाम को करवाचौथ की कथा सुन पूजा अर्चना की। उसके बाद सास को बायना दिया। नव विवाहिता के मन में उमंग भी थी और घबराहट भी। अपनी सास के बताए अनुसार उसने चौथ माता की पूजा की।
विज्ञापन

सुबह से ही सुहागिन करवाचौथ की तैयारियों में व्यस्त थीं। शाम को सबने सामूहिक रूप से करवाचौथ का पूजन किया। मिट्टी, चीनी के करवे, दीपक, मिठाई, पूड़ी आदि सब थाल में सजाकर वीरावती की कहानी सुनी। उसके बाद सबने अपने करवे सात बार बदले और चौथ माता से अखंड सौभाग्य की कामना की। निर्जल व्रत की तपस्या करती सुहागिनों के चेहरों पर प्रेम और विश्वास दमक रहा था। दिन ढलते ही महिलाओं की निगाहें चांद को ढूंढने लगीं पर वो इंतजार करा रहा था।  .... बजे चंद्रमा के दर्शन हुए। महिलाओं ने चंदा को चलनी में देखने के बाद अर्घ्य अर्पित किया और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति का वर मांगा। पति ने पत्नी को उपहार देकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed