फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wife of retired inspector beat up teenager girl for not giving goods on loan in Agra

Agra: दुकान पर पहले से नौ हजार की उधारी...और सामान उधार न देने पर रिटायर्ड दरोगा की पत्नी ने किशोरी को पीटा

Sun, 13 Aug 2023 11:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 13 Aug 2023 11:38 PM IST
सार

आगरा में दुकान पर पहले से नौ हजार की उधारी होने पर और अधिक सामान उधार न देने पर रिटायर्ड दरोगा की पत्नी ने किशोरी को जमकर पीटा। 

विज्ञापन
wife of retired inspector beat up teenager girl for not giving goods on loan in Agra
शाहगंज थाना, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शाहगंज थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड दरोगा की पत्नी पर किशोरी की पिटाई का आरोप लगा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसमें पत्नी के अलावा बेटे सहित चार नामजद हैं। पुलिस उधारी मांगने पर मारपीट का मामला बता रही है। उधर, पीड़िता ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


केस दो अगस्त को दर्ज किया गया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह हृदय रोग से पीड़ित है। घर में ही परचून की दुकान चलाती हैं। पड़ोस में रिटायर्ड दरोगा का परिवार रहता है। उन पर 9000 रुपये की उधारी थी। रुपये मांगने पर आरोपी परिवार टालमटोल कर रहे थे। 23 जुलाई को नाबालिग बेटी दुकान पर बैठी थी। आरोप है कि रिटायर्ड दरोगा की पत्नी दुकान पर आईं। सामान देने के लिए कहा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Mathura: श्रीकृष्ण जन्मभूमि के वैज्ञानिक सर्वे के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका, ज्ञानवापी को बनाया आधार
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि इस पर बेटी ने मना कर दिया। पहले के रुपये मांगे। इस पर वो भड़क गईं। उसे दुकान से खींचकर पीटा। इसका उनके पास वीडियो भी है। बचाने पर उन्हें भी पीटा। बाद में घर में घुसकर रिटायर्ड दरोगा के बेटों और परिचित ने पिटाई की। बेटी से छेड़छाड़ की। मामले में पीड़िता ने थाना शाहगंज में शिकायत की। पीड़िता का आरोप है कि 10 दिन बाद केस दर्ज हुआ। मगर, कोई गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई।

यह भी पढ़ेंः- UP: यात्रा के दौरान ट्रेन में युवती से हुई दोस्ती...होटल ले जाकर किया गंदा काम; हकीकत सुन परिजन रह गए सन्न

थाना प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह का कहना है कि मामले में मारपीट, छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट, जान से मारने की धमकी की धारा में केस दर्ज है। मारपीट की पुष्टि हुई है। इसका वीडियो भी है। विवेचना की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed