फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   case has been registered against seven for raping girl in hotel in Firozabad

UP: यात्रा के दौरान ट्रेन में युवती से हुई दोस्ती...होटल ले जाकर किया गंदा काम; हकीकत सुन परिजन रह गए सन्न

Sun, 13 Aug 2023 09:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 13 Aug 2023 09:33 PM IST
सार

फिरोजाबाद में यात्रा के दौरान ट्रेन में युवती से दोस्ती की। इसके बाद उसे होटल ले जाकर गंदा काम किया। हकीकत जानकर परिजन सन्न रह गए। पीड़िता की तहरीर पर सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
case has been registered against seven for raping girl in hotel in Firozabad
girl crime (सांकेतिक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद निवासी सेना के जवान की ट्रेन में सफर के दौरान मथुरा की युवती से दोस्ती हो गई। फौजी ने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसे शादी का झांसा दिया। इसके बाद कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। अब शादी करने से मना कर रहा है। पीड़िता ने आरोपी जवान सहित सात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मथुरा निवासी पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। बताया कि दो वर्ष पूर्व वह प्रयागराज से लौट रही थी। मथुरा आते समय ट्रेन में उसकी मुलाकात फौजी ओमवीर सिंह निवासी गांव गढ़ी धर्मी, थाना नगला सिंघी, फिरोजाबाद से हुई। वह सेना में लेह लद्दाख में तैनात है। दोनों के बीच बातचीत दोस्ती हो गई। कुछ समय में ही दोस्ती प्यार में बदल गई। इतना ही नहीं बात शादी तक पहुंच गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मैनपुरी पहुंचे सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य: बोले- BJP सरकार में चरम पर महंगाई, बेरोजगार को नहीं मिल रही नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने बताया कि फौजी ने मथुरा के छटीकरा में उसे मिलने के लिए बुलाया। यहां होटल में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद टूंडला थाना क्षेत्र स्थित काका होटल में भी उसके साथ संबंध बनाए। जब उसने शादी के लिए कहा तो उसने 25 जून को शादी करने की बात कही। इस बीच वह अपने माता-पिता और फूफा के साथ उसके घर पर आया। 23 जून को वह अपना जन्मदिन मनाने उसके घर पहुंचा। यहां उसके साथ फोटो भी खिंचवाए। 

इसके बाद रात में शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। इस दिन उसने मना किया तो आरोपी ने तमंचा के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 24 जून को उसने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी जवान ओमवीर सिंह, मां फूलवती, पिता शिवराम सिंह, भाई भगवान सिंह, छोटू, राहुल सिंह व फूफा सहित सात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ेंः- UP: छात्रा पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा प्रधानाचार्य का पौत्र, फेसबुक पर करता है अश्लील मैसेज

आईजी के आदेश पर लिखी गई दुष्कर्म की रिपोर्ट

पीड़िता का आरोप है कि प्रेमी फौजी के शादी से इंकार करने पर वह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची। यहां उसकी रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर कोई सुनवाई तक नहीं हुई। तब वह आईजी आगरा के पास पहुंची। आईजी के आदेश पर टूंडला थाना में उसकी रिपोर्ट दर्ज की गई है।

टूंडला थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आईजी के निर्देश पर सेना के जवान सहित सात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती का मेडिकल व बयान दर्ज कराते हुए घटना की जांच की जा रही है। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed