फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Petition filed in Supreme Court for scientific survey of Shri Krishna Janmabhoomi of Mathura

Mathura: श्रीकृष्ण जन्मभूमि के वैज्ञानिक सर्वे के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका, ज्ञानवापी को बनाया आधार

Sun, 13 Aug 2023 10:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 13 Aug 2023 10:01 PM IST
सार

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के वैज्ञानिक सर्वे के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। याचिका में ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे को आधार बनाया गया है। 

विज्ञापन
Petition filed in Supreme Court for scientific survey of Shri Krishna Janmabhoomi of Mathura
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही मस्जिद ईदगाह कमेटी के विवाद में अब एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट की ओर से दाखिल इस याचिका में ज्ञानवापी की तर्ज पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि के वैज्ञानिक सर्वे की मांग रखी गई है।

विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय निवासी गोविंद नगर, मथुरा की ओर से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता सार्थक चतुर्वेदी ने याचिका पेश की है। इसमें विवादित भूमि की पहचान, स्थान और माप की स्थानीय जांच की मांग की गई है। इसमें दोनों पक्षों द्वारा किए गए दावों को प्रमाणित करने के लिए एक वैज्ञानिक सर्वे की आवश्यकता जताई गई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: यात्रा के दौरान ट्रेन में युवती से हुई दोस्ती...होटल ले जाकर किया गंदा काम; हकीकत सुन परिजन रह गए सन्न
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका ज्ञानवापी मस्जिद में चल रहे एएसआई सर्वे के आधार पर दाखिल की गई है। याचिकाकर्ता का तर्क है कि इस तरह के निर्माण को मस्जिद नहीं माना जा सकता। 1968 में हुआ समझौता दिखावा और धोखाधड़ी है। इसमें प्रतिवादी शाही मस्जिद ईदगाह प्रबंधन समिति है। याचिका में संपत्ति पंजीकरण में विसंगतियों के बारे में भी चिंता जताई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed