{"_id":"67b3597374e978e12f0762ff","slug":"wife-murdered-with-shovel-in-agra-2025-02-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बच्चों को टाॅफी लेने भेजा...फिर काट दिया पत्नी का गला, माैत पर भी नहीं माना, किया ऐसा हश्र; कांप गई रूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बच्चों को टाॅफी लेने भेजा...फिर काट दिया पत्नी का गला, माैत पर भी नहीं माना, किया ऐसा हश्र; कांप गई रूह
Mon, 17 Feb 2025 11:56 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:56 PM IST
सार
आगरा के थाना इरादतनगर क्षेत्र के गांव करोंधना के बाग खिन्नी में पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी के शरीर पर गर्दन व पेट पर हमले के निशान थे।
विज्ञापन
हत्यारोपी पति, मृतक का फाइल फोटो व घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के कुर्राचित्तरपुर (इरादतनगर) स्थित गांव करोंधना के मजरा बाग खिन्नी में सोमवार शाम पति ने दरांती से गले पर प्रहार कर पत्नी की हत्या कर दी। फर्श पर गिर जाने पर उसने पेट पर भी वार किए। मौत हो जाने तक प्रहार करता रहा। बच्चों के लौट आने पर भाग निकला। उधर, मायके पक्ष ने पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। पुलिस के मुताबिक, मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने हत्या की है।
विज्ञापन
डाैकी के गांव वाजिदपुर स्थित आसे का पुरा निवासी पुष्पा उर्फ राधा (32) की शादी 14 साल पहले गांव करोंधना स्थित बाग खिन्नी निवासी केशव कुशवाहा के साथ हुई थी। केशव खेतीबाड़ी करता है। उनके दो बेटे सात वर्षीय मोनू और छह वर्षीय दीपू और एक बेटी आठ वर्षीय मोनिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजन ने बताया कि पति आए दिन झगड़ा करता था। इस पर पुष्पा बच्चों को लेकर मायके चली जाती थी। कुछ महीने से मायके में ही रह रही थी। शनिवार को केशव ससुराल पहुंचा। पत्नी को घर ले जाने की बात कही। इस दाैरान विवाद भी हुआ। तब केशव ने पत्नी को अच्छी तरह से रखने का वादा किया। इस पर रविवार को बच्चे और पत्नी उसके साथ घर आ गए। सोमवार की शाम छह बजे पति घर में आया। उसने बच्चों को रुपये दिए। दुकान से टाॅफी लाने भेज दिया।
इसके बाद कहासुनी करने लगा। आरोप है कि विरोध पर केशव दरांती ले आया। उसने पुष्पा की गर्दन पर एक के बाद एक कई वार किए। इससे वह गिर गई। उसके गिरने पर भी केशव नहीं माना। उसके पेट पर भी दरांती से कई प्रहार किए। बच्चों के आने पर आरोपी भाग निकला। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई।
उधर, मायका पक्ष के लोग आ गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। केशव के परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने किसी तरह लोगों को रोका। तब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
उधर, मायका पक्ष के लोग आ गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। केशव के परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने किसी तरह लोगों को रोका। तब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
डीसीपी पूर्वी जोन अतुल शर्मा ने बताया कि महिला की घर में हत्या की गई है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। हत्या के पीछे पत्नी के पति के अवैध संबंध का विरोध करने का आरोप लगाया है। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। परिजन की तहरीर के आधार पर केस दर्ज होगा।
बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
परिजन का कहना है कि केशव पत्नी को हत्या के इरादे से ही ससुराल से लेकर आया था। घर में उसके भाई हरीओम का परिवार भी दूसरे कमरे में रहता है। केशव का भाई घर में नहीं था। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। मां की माैत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजन का कहना है कि केशव पत्नी को हत्या के इरादे से ही ससुराल से लेकर आया था। घर में उसके भाई हरीओम का परिवार भी दूसरे कमरे में रहता है। केशव का भाई घर में नहीं था। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। मां की माैत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पड़ोसी भी घरों से भागे
घटना की जानकारी पर मायके पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर आए थे। यह देखकर पड़ोसी घरों के लोग भी भाग खड़े हुए। लोगों को लग रहा था कि कहीं उनके साथ मारपीट न कर दें।
घटना की जानकारी पर मायके पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर आए थे। यह देखकर पड़ोसी घरों के लोग भी भाग खड़े हुए। लोगों को लग रहा था कि कहीं उनके साथ मारपीट न कर दें।