फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife left her husband two days after marriage

Agra News: शादी के दो दिन बाद पति को छोड़ चली गई पत्नी

Fri, 26 Jul 2024 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 26 Jul 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Wife left her husband two days after marriage
मैनपुरी। शादी के दो दिन बाद ही पति को छोड़कर पत्नी चली गई। नुमाइश पंडाल में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शादी हुई थी। कई बार बुलाने के बाद भी नहीं आने पर पीड़ित पति ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की शरण ली है। पति की शिकायत पर प्राधिकरण के सचिव द्वारा पत्नी को नोटिस जारी करके 29 जुलाई की तारीख अगली सुनवाई के लिए तय कर दी है।
विज्ञापन

थाना करहल के नगला विजई बमटापुर के रहने वाले गुरमीत कुमार की शादी सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 15 दिसंबर 2023 को नुमाइश पंडाल में दीपांशी निवासी नगला बेटा थाना कुर्रा के साथ हुई थी। बाद में सामाजिक रूप से 19 फरवरी 2024 को उन्होंने गांव में शादी कर ली। 22 फरवरी को दीपांशी मायके चली गई। गुरमीत जब बुलाने गया तो वह वापस नहीं आई। दो महीने पहले वह जब दीपांशी के गांव गया तो बताया गया कि वह गांव छोड़कर अब नोएडा के मोहल्ला सलारपुर में जाकर रहने लगी है।
विज्ञापन

गुरमीत ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत करके बताया है कि जब वह एक जुलाई को वह जब नोएडा गया तो दीपांशी ने उसको अपमानित करके भगा दिया। दीपांशी के भाई ने उस पर जानलेवा हमला भी किया। उसने दीपांशी को तलब करके सुलह वार्ता कराने की मांग की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कमल सिंह अपर जिला जज ने दीपांशी को नोटिस जारी करके 29 जुलाई की तारीख अगली सुनवाई के लिए तय कर दी है। दंपती के बीच समझौता कराने के लिए मीडिएटर रीता नैयर को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed