फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wife kills husband with help of lover in Etah crime news

Etah: बेरहम पत्नी ने शराब के नशे में धुत पति का क्लच वायर से घोंटा गला, फिर चाकू से रेता दिया, हत्या की वजह भी है हैरान करने वाली

Fri, 17 Jun 2022 06:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Jun 2022 06:06 PM IST
सार

एटा के जलेसर इलाके में अपने पति की हत्या करने के आरोप में महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के भटकाने के लिए पत्नी ने झूठी कहानी रची थी, जिसका पुलिस ने खुलासा कर दिया।
 

विज्ञापन
wife kills husband with help of lover in Etah crime news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में पति-पत्नी और वो की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पति का शव सड़क पर पड़ा मिला था, जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी। 14 जून को हुई इस वारदात के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक हत्या की साजिश करीब डेढ़ महीने पहले रची गई थी। 

विज्ञापन


जलेसर थानाध्यक्ष डीएन मिश्रा ने बताया कि 12 जून को अकबरपुर हबेली निवासी 28 वर्षीय बंटी का शव गोपालपुर जाने वाले रास्ते पर मिला था। मृतक की पत्नी रेनू और कस्बा के गढ़ी रामताल निवासी कृष्ण कुमार उर्फ कृष्णा से शक के आधार पर पूछताछ की गई तो उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि वह एक-दूसरे को करीब डेढ़ वर्ष से जानते थे। शादी-विवाह आदि में पूड़ी बेलने व खाना बनाने का काम करते थे। इसी दौरान दोनों के मधुर संबंध हो गए।

विज्ञापन

आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था पति ने 

कृष्ण कुमार अक्सर रेनू के घर उससे मिलने चला जाता था। बंटी के साथ बैठकर शराब भी पी लेता था। करीब एक माह पहले बंटी ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, जिस पर विवाद हुआ था। दोनों ने उसी दिन बंटी को रास्ते से हटाने का मन बना लिया। योजना के तहत बंटी को लेकर कृष्णा घंटाघर स्थित शराब के ठेके पर ले गया। जहां दोनों ने शराब पी, तभी रेनू आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पहले पति के पिलाई शराब 

इस पर दोनों बंटी को बाइक पर बैठाकर गोपालपुर जाने वाले रास्ते पर ले गए। जहां कृष्णा व बंटी ने फिर शराब पी। इस दौरान रेनू ने बंटी की शराब में नशे की गोलियां मिला दीं। उसके बेहोश होने पर दोनों ने मोटरसाइकिल के क्लच के तार से गला घोंट दिया। इससे न मरने पर रेनू ने बंटी के पैर पकड़े और कृष्णा ने उसके सिर को घुटने से दबाकर चाकू से गला रेत दिया। क्लच तार व चाकू को वहीं फेंक कर चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed