फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife killed on Valentine Day Husband shot her on forehead in front of police in mathura up news

वैलेंटाइन डे पर पत्नी की हत्या: पुलिस के सामने पति ने माथे पर मारी गोली, प्रेमी संग गई थी, वापस आने पर ली जान

Tue, 14 Feb 2023 12:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 Feb 2023 12:26 PM IST
सार

पत्नी की शिकायत पर सुबह पुलिस घर पहुंची थी। पुलिस के सामने भी दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद वो पुलिस के साथ जाने लगी, तभी पति ने कपड़े ले जाने का बहाना बनाकर उसे घर के अंदर बुला लिया।

विज्ञापन
Wife killed on Valentine Day Husband shot her on forehead in front of police in mathura up news
मृतका का फाइल फोटो व मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के गांव भाहई में आज सुबह पुलिस की मौजूदगी में  पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली माथे पर मारी गई थी। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

यहां की है घटना 

गांव भाहई निवासी गंगा सिंह की पत्नी सोनिया (29) आठ महीने अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। करीब दो महीने पहले पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।  मंगलवार सुबह पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्नी ने 112 पर कॉल कर दिया। पुलिस गांव पहुंच गई। महिला पुलिसकर्मियों से बातचीत कर रही थी। 
विज्ञापन


घर के अंदर बुलाई पत्नी

महिला अपनी शिकायत दर्ज कराए जाने के लिए पुलिस के साथ में चलने लगी। तभी  पति ने घर में कपड़े रह जाने की आवाज लगाई।  सोनिया  घर के अंदर घुसी तो  पति ने सोनिया के माथे पर गोली मार दी। उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति  गंगा सिंह मौके से भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बेवफा पत्नी: जिद करके लिया स्मार्ट फोन, एप से बनाए सोशल मीडिया फ्रेंड, फिर पति और दो बच्चों को छोड़ हुई फुर्र


पति की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही एसएसपी शैलेश पांडेय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि वारदात के समय पुलिस घर के बाहर खड़ी हुई थी। महिला और उसके पति के बीच विवाद हुआ था। घर के अंदर पति ने महिला की हत्या की है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस और एसओजी टीम लगाई गई है।

ये भी पढ़ें-   आगरा में जिंदा जली कस्टम अधिकारी की मां: बेड पर सोती रह गईं राधारानी, सामने आईं खौफनाक तस्वीरें
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed