{"_id":"63eb02a88ecb00293e06b632","slug":"wife-insistently-took-the-smartphone-husband-left-for-social-media-friend-in-agra-2023-02-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेवफा पत्नी: जिद करके लिया स्मार्ट फोन, एप से बनाए सोशल मीडिया फ्रेंड, फिर पति और दो बच्चों को छोड़ हुई फुर्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेवफा पत्नी: जिद करके लिया स्मार्ट फोन, एप से बनाए सोशल मीडिया फ्रेंड, फिर पति और दो बच्चों को छोड़ हुई फुर्र
Tue, 14 Feb 2023 09:24 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 14 Feb 2023 09:24 AM IST
सार
आगरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने पति से जिद करके स्मार्ट फोन लिया। इसके बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपनी आईडी बना ली। आनलाइन उसके दोस्त बन गए। वह देर रात तक चैटिंग करती थी। पति ने मना किया लेकिन वो नहीं मानी। वह सोशल मीडिया फ्रेंड के लिए पति को छोड़कर चली गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एत्माद्दौला थाना इलाके की महिला ने पति से जिद करके स्मार्ट फोन खरीदा। इसके बाद एक एप से जुड़कर सोशल मीडिया फ्रेंड बना लिए। पति को पता चला तो उसने मोबाइल तोड़ दिया। मगर, महिला अपने दोस्त के पास चली गई। पति ने पुलिस से शिकायत की। चार महीने बाद पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। अब पति उसे घर ले जाने के लिए तैयार नहीं है। पुलिस महिला के बयान दर्ज कराएगी।
महिला की शादी को 15 साल हो गए हैं। उनके दो बच्चे भी हैं। पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी ने जिद करके स्मार्ट फोन खरीदा था। इसके बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपनी आईडी बना ली। आनलाइन उसके दोस्त बन गए। एक दिन वो अपनी सहेली के पास गई थी।
सहेली ने उसे एक एप से जोड़ दिया। एप में युवकों के ग्रुप बने हुए थे। वह देर रात तक चैटिंग करती थी। एक दिन उसे पता चल गया। पत्नी से मना किया। मगर, वो नहीं मानी। वह युवकों से चैट करती थी। उसने एक दिन मोबाइल छीनकर तोड़ दिया।
विज्ञापन
इस पर वो एक और मोबाइल ले आई। मगर, उसके बारे में उसे नहीं पता चलने दिया। 16 अक्तूबर 2022 में वो दोस्त के कहने पर घर से चली गई। रुपये और जेवरात भी ले गई। बल्लभगढ़ में दोस्त के साथ रही। बाद में कहीं और चली गई।

उधर, महिला के घरवाले पति पर बेटी को गायब करने का आरोप लगा रहे थे। उसने तहरीर दी थी। पुलिस ने महिला की तलाश की। पता चला कि महिला युवक के साथ रह रही है। पुलिस दोनों को आगरा ले आई। किसी और युवक के साथ रहने की वजह से पति ने उसे घर ले जाने से इन्कार कर दिया।
महिला ने बताया कि पति शक करता था। उससे मारपीट भी करता था। इस कारण वो चली गई थी। अब वो पति के साथ नहीं रहना चाहती है। पुलिस का कहना है कि महिला के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद उसे परिजन के सुपुर्द किया जाएगा।