फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wife killed husband with her family

मायके वालों के साथ मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट

Tue, 15 May 2018 08:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Tue, 15 May 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
wife killed husband with her family
मृतक प्रेमबाबू-फाइल फोटो
यूपी के फिरोजाबाद जिले में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने युवक की पत्नी और उसके मायके वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से पत्नी फरार है।
विज्ञापन


जिले के थाना सिरसागंज क्षेत्र के ग्राम भूड़ा बरथरा निवासी 25 वर्षीय प्रेमबाबू पुत्र राजेंद्र सिंह अपनी पत्नी पूजा एवं डेढ़ वर्षीय बेटा पीयूष के साथ गांव में रहता था। रविवार सुबह प्रेमबाबू अपने घर में मृत मिला। 
विज्ञापन


परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रेमबाबू मुंबई में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था और एक माह पहले घर आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

wife killed husband with her family
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
मृतक के भाई ने बताया कि रविवार शाम का प्रेमबाबू का मशीन से चारा काटने को लेकर पत्नी पूजा से विवाद हो गया था। इसके बाद पूजा ने मायके वालों को घर पर बुला लिया था। 

पिता राजेंद्र सिंह का आरोप है कि बेटे को पत्नी के मायके वालों ने पीट-पीटकर मार डाला। प्रेम बाबू को बुरी तरह से पीटते हुए गुप्तांग पर प्रहार किए गए। वारदात के बाद पूजा अपने मायके वालों के साथ फरार हो गई। 

मृतक के पिता राजेंद्र सिंह ने पुत्रवधू पूजा और उसके भाई पंकज और मोहित, पिता हरीशचंद्र निवासी धनुआ खेडा, बहनोई राजेश कुमार निवासी नगला खंदारी और एक अन्य जयकिशन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

थाना प्रभारी निरीक्षक रवींद्र दुबे ने कहा कि ग्राम भूड़ा बरथरा में एक युवक की मौत हो गई है। मामला संदिग्ध लग रहा है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed