{"_id":"5922f4fe4f1c1b4d6a536bf1","slug":"wife-has-changed-her-religion-after-16-years-of-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के 16 साल बाद पत्नी ने बदला धर्म, फिर जो हुआ... ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के 16 साल बाद पत्नी ने बदला धर्म, फिर जो हुआ...
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 22 May 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
रिलेशनशिप
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति-पत्नी के संबंधों ने मजहब ने दरार डाल दी। पत्नी ईसाई धर्म के प्रति आकर्षित है पर पति को यह पंसद नहीं। पत्नी ने अपने दो बच्चों को ईसाई धर्म के अनुसार पालने के लिए ईसाई अनाथ आश्रम में रहने के लिए भेज दिया।
सोमवार को रकाबगंज स्थित महिला थाने पर राधा और सोहन को पुलिस ने काउंसलिंग के लिए बुलाया। राधा ने पति सोहन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। काउंसलिंग में राधा ने पुलिस को बताया कि शादी को 16 साल हो गए। उसके तीन बच्चे हैं।
शादी के आठ साल तक सोहन का व्यवहार सहन करने वाला था। लेकिन पांच सालों से सोहन मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। आरोप लगाते हुए बताया कि बार-बार चेहरा खराब करने की धमकी भी देता है। बच्चों को भी नुकसान पहुंचाना चाहता है।
विज्ञापन
वहीं सोहन ने पुलिस को बताया कि राधा ने पांच साल पहले मजहब बदल लिया। वह हिंदू से इसाई धर्म अपनाने लगी। बच्चों को भी ईसाई धर्म में ही ढालना चाहती हैं। झगड़ा करके बच्चों को ईसाई आश्रम में भेज दिया।
पुलिस ने दोनों की बात सुन कर राधा को हिंदू धर्म और ईसाई धर्म दोनों को निभाने के लिए कहा। पर राधा अपनी बात पर अड़ी रहीं। काफी देर समझाने पर राधा ने मुकदमा दर्ज करवाने की बात कहीं। पुलिस ने एक बार और दोनों को सोचने के लिए अगली तारीख दी।