फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife filed dowry case against policeman

UP: झूठे केस में फंसा दूंगा, पांच लाख लाने पड़ेंगे...पुलिसकर्मी ने दी पत्नी को धमकी; थाने पहुंची पीड़ता

Fri, 23 May 2025 09:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 May 2025 09:28 AM IST
सार

पुलिस कर्मी की पत्नी थाने पहुंची। बताया कि पति दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहा है। पीड़िता की शिकायत के बाद महिला थाने में केस दर्ज किया गया है। 
 

विज्ञापन
Wife filed dowry case against policeman
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में दहेज की मांग पूरी न होने पर पुलिसकर्मी पति ने पत्नी को धमकी दी। कहा कि मैं पुलिस वाला हूं..मायके से 5 लाख मंगाओ, नहीं तो झूठे केस में फंसवा दूंगा। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

थाना बरहन के गांव चौकड़ा निवासी दीक्षा कुमारी ने पुलिस को बताया कि 14 जून 2022 में उनकी शादी मथुरा के थाना राया क्षेत्र के गांव पिरसुआ निवासी नरेंद्र शर्मा से हुई थी। पति पुलिस मैं हैं। शादी में पिता ने 20 लाख रुपये खर्च किए। अब ससुराल के लोग कार खरीदने के लिए 5 लाख रुपयों की मांग करने लगे। पति ने कहा कि मैं पुलिस वाला हूं..अगर रुपये नहीं मिले तो झूठे केस में फंसवा देगा। इसके बाद 7 जनवरी 2024 को पीटकर घर से निकाल दिया। इसके बाद पुलिसकर्मी होने का फायदा उठाकर झूठे आरोप लगाकर थाने में शिकायत कर दी। संवाद


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed