फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife dies in husband lap due to lack of treatment in agra

आगरा: अस्पतालों के चक्कर काटे, नहीं मिला इलाज, ऑटो में पति के गोद में पत्नी ने दम तोड़ा

Fri, 07 May 2021 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 07 May 2021 12:14 AM IST
सार

पति बीमार पत्नी को लेकर चार अस्पतालों में गया। हर जगह बेड न होने की बात कह दी गई। एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Wife dies in husband lap due to lack of treatment in agra
पति की गोद में पत्नी का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाज के अभाव में मरीज लगातार दम तोड़ रहे हैं। अस्पतालों में जगह नहीं मिल पा रही है। आगरा से बुधवार को भी ऐसा ही एक मामला सामने आया। पति अपनी पत्नी को ऑटो में लेकर लेकर अस्पतालों के चक्कर लगाता रहा। इलाज नहीं मिल पाया। जब तक एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, सांसें थम चुकी थीं। 

विज्ञापन


उखर्रा रोड निवासी महिला को बुधवार को सांस लेने में परेशानी होने पर पति और परिवार अन्य सदस्य ऑटो में लेकर चार निजी अस्पतालों में गए। सभी जगहों पर बताया गया कि जगह नहीं है। शाम करीब पांच बजे महिला को लेकर सभी एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां भर्ती कराने से पहले महिला ने पति के गोद में दम तोड़ दिया। ऑटो से उतारा भी नहीं जा सका। घरवाले महिला को लेकर वापस लौट गए।
विज्ञापन


बेटी की शादी से पहले पिता की मौत
बाह क्षेत्र के जिस घर में बेटी की सात मई को शादी होनी थी, उसके 48 वर्षीय पिता की कोरोना से मौत हो गई। इससे शादी की खुशियों की जगह पर मातम पसर गया है। परिवारीजनों ने फिलहाल बेटी की शादी टाल दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाह के एक गांव का परिवार 7 मई को होने वाली बेटी की शादी की तैयारी में जुटा था। इधर, उसके पिता बीमार हो गए। जांच में कोरोना की पुष्टि होने पर परिजनों ने ग्वालियर के एक हॉस्पिटल  में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान तीन मई को पिता की मौत हो गई। इससे परिवार ही नहीं पूरा गांव शोक में डूब गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed