{"_id":"67174f2994d7e6c0f405b843","slug":"wife-created-ruckus-by-accusing-husband-of-living-with-young-woman-in-agra-police-gathered-information-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: पति-पत्नी और वो के चक्कर में हंगामा, मेरठ से पुलिस लेकर पहुंची महिला; घंटों चला तमाशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: पति-पत्नी और वो के चक्कर में हंगामा, मेरठ से पुलिस लेकर पहुंची महिला; घंटों चला तमाशा
Tue, 22 Oct 2024 12:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 22 Oct 2024 12:38 PM IST
सार
ताजनगरी में पति-पत्नी और वो के चक्कर में हंगामा हो गया। यहां एक महिला मेरठ से पुलिस लेकर पहुंच गई। घंटों तमाशा चला।
विज्ञापन
woman crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में शमसाबाद मार्ग स्थित एक कॉलोनी में पति-पत्नी और वो के चक्कर में हंगामा हुआ। मेरठ से आई महिला ने पति पर एक युवती के साथ रहने का आरोप लगाया। भीड़ लगने पर पुलिस पहुंच गई। पति-पत्नी में मुकदमेबाजी चल रही है। पुलिस ने समझाकर उन्हें घर भेजा।
विज्ञापन
मेरठ की रहने वाली महिला सोमवार शाम को कॉलोनी में पहुंची। उसने हंगामा शुरू कर दिया। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। महिला का कहना था कि पति राजस्थान में शिक्षक है। निलंबित हो गया है। यहां पर मकान में किराये पर एक युवती के साथ रह रहा है। पुलिस ने युवती से पूछताछ की। वह महिला को अपना रिश्तेदार बता रही थी। कहा कि वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने आई है। अलग कमरे में रहती है।
विज्ञापन
बाद में महिला का पति चौकी पर पहुंचा। उसने बताया कि पत्नी से तलाक का केस चल रहा है। पत्नी ने उसके भाई पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। एक और मुकदमा दहेज उत्पीड़न का दर्ज करा रखा है। इस पर पुलिस ने महिला को समझाया।
विज्ञापन
मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण पुलिस ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया। बाद में महिला भी चली गई। महिला के हंगामे के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में महिला ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है।