फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wife complaint against husband for second marriage in agra

फेसबुक पर पति की एक तस्वीर देख पत्नी रह गई दंग, ससुराल में हंगामा, दर्ज कराया मुकदमा

Fri, 13 Dec 2019 12:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Dec 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
wife complaint against husband for second marriage in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आगरा में पत्नी से अलग रह रहे युवक ने दूसरी शादी कर ली। परिचित ने अपनी फेसबुक आईडी पर युवक की शादी का फोटो अपलोड कर दिया। फेसबुक पर दूल्हा बने पति का फोटो पत्नी ने देख लिया। वो ससुराल पहुंच गई। इस पर हंगामा हो गया। इस मामले में थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जगदीशपुरा क्षेत्र के छीपीटोला निवासी निशा की शादी 2014 में नगला बेर निवासी मोहन उर्फ मोनू के साथ हुई थी। निशा का आरोप है कि शादी के बाद से पति उत्पीड़न करता था। उसका साथ ससुराली भी देते थे। तीन साल पहले पति ने मारपीटकर उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

 
निशा ने बताया कि वो कई बार ससुराल गई, लेकिन उसे रहने नहीं दिया। हर बार एक लाख रुपये, बाइक और सोने की चेन की मांग करता। पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर पीड़िता ने कोर्ट में घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न का वाद दायर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिचित की फेसबुक आईडी पर देखा फोटो

निशा ने बृहस्पतिवार को ससुराल के एक परिचित की फेसबुक आईडी पर पति का फोटो देखा, जिसमें वो दूल्हा बना हुआ था। यह देखकर वो सन्न रह गई। इसके बाद परिजनों के साथ ससुराल पहुंच गई, जहां ससुरालियों ने उसे घर में नहीं घुसने दिया। 

इस पर निशा थाना जगदीशपुरा पहुंच गई। निशा ने पुलिस से शिकायत की। उसने कहा कि उससे तलाक लिए बिना पति ने दूसरी शादी कर ली है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस की जांच में पता चला कि मोनू ने बुधवार को ही शादी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed