{"_id":"5df330a28ebc3e880439325f","slug":"wife-complaint-against-husband-for-second-marriage-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर पति की एक तस्वीर देख पत्नी रह गई दंग, ससुराल में हंगामा, दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर पति की एक तस्वीर देख पत्नी रह गई दंग, ससुराल में हंगामा, दर्ज कराया मुकदमा
Fri, 13 Dec 2019 12:03 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में पत्नी से अलग रह रहे युवक ने दूसरी शादी कर ली। परिचित ने अपनी फेसबुक आईडी पर युवक की शादी का फोटो अपलोड कर दिया। फेसबुक पर दूल्हा बने पति का फोटो पत्नी ने देख लिया। वो ससुराल पहुंच गई। इस पर हंगामा हो गया। इस मामले में थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज कराया है।
जगदीशपुरा क्षेत्र के छीपीटोला निवासी निशा की शादी 2014 में नगला बेर निवासी मोहन उर्फ मोनू के साथ हुई थी। निशा का आरोप है कि शादी के बाद से पति उत्पीड़न करता था। उसका साथ ससुराली भी देते थे। तीन साल पहले पति ने मारपीटकर उसे घर से निकाल दिया।
निशा ने बताया कि वो कई बार ससुराल गई, लेकिन उसे रहने नहीं दिया। हर बार एक लाख रुपये, बाइक और सोने की चेन की मांग करता। पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर पीड़िता ने कोर्ट में घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न का वाद दायर किया।

परिचित की फेसबुक आईडी पर देखा फोटो
निशा ने बृहस्पतिवार को ससुराल के एक परिचित की फेसबुक आईडी पर पति का फोटो देखा, जिसमें वो दूल्हा बना हुआ था। यह देखकर वो सन्न रह गई। इसके बाद परिजनों के साथ ससुराल पहुंच गई, जहां ससुरालियों ने उसे घर में नहीं घुसने दिया।
इस पर निशा थाना जगदीशपुरा पहुंच गई। निशा ने पुलिस से शिकायत की। उसने कहा कि उससे तलाक लिए बिना पति ने दूसरी शादी कर ली है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस की जांच में पता चला कि मोनू ने बुधवार को ही शादी कर ली थी।