{"_id":"6542548a9b2882301b0abb83","slug":"wife-committed-suicide-before-karva-chauth-puja-married-six-years-ago-reason-will-surprise-2023-11-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: करवा चौथ की पूजा से पहले पत्नी ने की आत्महत्या, छह साल पहले हुई थी शादी; वजह ऐसी नहीं होगा यकीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: करवा चौथ की पूजा से पहले पत्नी ने की आत्महत्या, छह साल पहले हुई थी शादी; वजह ऐसी नहीं होगा यकीन
Wed, 01 Nov 2023 07:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 01 Nov 2023 07:07 PM IST
सार
करवा चौथ की पूजा से पहले पत्नी ने आत्महत्या कर ली। घरवाले खेत से लौटकर आए तो कमरे में विवाहिता का शव देख उनके होश उड़ गए। परिवार के लोगों ने बताया कि पति दूसरे शहर में है। उसे करवा चौथ पर छुट्टी नहीं मिली थी।
विज्ञापन
करवा चौथ का पर्व
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मथुरा के सौंख में एक विवाहिता ने करवा चौथ की पूजा से पहले आत्महत्या कर ली। एक दिन पहले उसने इस पर्व को लेकर पूरी तैयारी की थी। वो बाजार से सामान लाई और निर्जला व्रत रखकर पति के घर आने का इंतजार कर रही थी। जब उसे खबर मिली की पति घर नहीं आ रहा है, तो इस कदर आहत हुई की फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। घटना के वक्त परिवार के सदस्य मौजूद नहीं थे। जब वे घर लौटकर आए तो विवाहिता का शव फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Karwa Chauth 2023: सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ आज, जानें शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय
विज्ञापन
Trending Videos
यहां का है मामला
थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव नौधरा निवासी सुमन देवी (27) ने मंगलवार को करवा चौथ के लिए बाजार से शृंगार व पूजन सामग्री की खरीदारी की थी। परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी में फोन पर बात हुई थी। सुमन ने पति सुरेश को फोन कर घर आने के लिए कहा था। पति राजस्थान के अलवर में फल की आढ़त पर मजदूरी करता है। उसने छुट्टी न मिलने की बात कही।
ये भी पढ़ें - Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर अपने चांद का इन्हें भी इंतजार... दर्द है इनकी कहानी में पर नहीं टूटी उम्मीद

पति के आने का कर रही थी इंतजार
परिवार के लोगों ने बताया कि पत्नी के विश्वास था कि करवा चौथ पर पति जरूर घर आएगा। वो निर्जला व्रत रख कर पति के घर आने का इंतजार कर रही थी। दोपहर हो गई और पति फिर भी जब घर नहीं आया तो वो इस कदर आहत हुई कि अपनी जान दे दी। परिवार के लोगों ने बताया कि दोपहर के समय घर के सभी सदस्य खेतों में काम करने के लिए गए थे। उसी समय सुमन ने ये आत्मघाती कदम उठाया।
ये भी पढ़ें - Karwa Chauth 2023: तीन पीढ़ियां साथ मनाएंगी करवा चौथ, कुछ इस तरह की गई है तैयारी

उड़े घरवालों के होश
बताया गया जब सुमन ने ये आत्मघाती कदम उठाया उस समय पांच वर्षीय बेटा वंशी और तीन वर्षीय बेटा मुकुल ही था। कुछ ही देर में परिजन खेत से घर लौटे और सुमन का शव फंदे से लटकता देखकर स्तब्ध रह गए। तत्काल पुलिस को बुलवाकर शव को अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि विवाहिता ने चुनरी को पंखे में बांधकर फंदे से लटक कर जान दे दी। उसकी शादी छह साल पहले हुई थी।