{"_id":"62fbefa2df48ba3ff37ce0d2","slug":"wife-caught-by-police-then-young-man-committed-suicide-agra-news-agr543583132","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बर्दाश्त नहीं कर सका प्रेमिका से पत्नी बनी युवती से जुदाई, उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बर्दाश्त नहीं कर सका प्रेमिका से पत्नी बनी युवती से जुदाई, उठाया खौफनाक कदम
Wed, 17 Aug 2022 05:55 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 05:55 AM IST
सार
आगरा के बाह में प्रेमिका से पत्नी बनी युवती से जुदाई युवक बर्दाश्त नहीं कर सका। शादी के 9 महीने बाद जब प्रेमिका को पुलिस पकड़ ले गई, तो युवक ने फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बाह में फेसबुक पर हुए प्यार के बाद जिस युवती के साथ जरार के राजू (24) ने शादी की थी, उसे रविवार की शाम पुलिस पकड़ कर ले गई। इस पर राजू ने फंदे पर लटककर जान दे दी। पेड़ पर लटका शव मिलने से परिवार में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
परिजन के मुताबिक राजू की डेढ़ साल पहले फेसबुक पर कोटा बूंदी क्षेत्र की निकिता के साथ दोस्ती हुई थी। दोस्ती प्यार में बदली तो 9 महीने पहले दोनों ने शादी कर ली। निकिता 5 महीने की गर्भवती है। निकिता के पिता ने राजाखेड़ा थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। सुराग लगने पर राजस्थान पुलिस ने रविवार को दबिश देकर निकिता को बरामद कर लिया। जबकि राजू भाग निकला।
विज्ञापन
पुलिस निकिता को अपने साथ ले गई। पत्नी के पकडे़ जाने से परेशान राजू ने पेड़ पर लटककर जान दे दी। उसका शव आम का पुरा गांव के समीप पेड़ पर अंगोछे के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। बेटे का शव देखकर मां गुड्डी देवी, पिता प्रेमशंकर बिलख पड़े।
विज्ञापन