{"_id":"66b1955887ab2ca8f006639e","slug":"wife-case-filed-against-husband-for-molestation-in-night-at-etah-up-news-2024-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पति ने सोते समय पार की हैवानियत की हदें, नशे की गोलियां खिलाईं और फिर...रात में ही थाने पहुंच गई पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पति ने सोते समय पार की हैवानियत की हदें, नशे की गोलियां खिलाईं और फिर...रात में ही थाने पहुंच गई पत्नी
Tue, 06 Aug 2024 03:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 06 Aug 2024 03:04 PM IST
सार
थाने पहुंची विवाहिता ने पुलिस को बताया कि पति की हैवानियत अब सहन नहीं होती है। ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं, तो वहीं पति नशे की गोलियां खिलाकर अप्राकृतिक संबंध बनाता है।
विज्ञापन
woman demo
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में पति पत्नी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। मामला थाना बागवाला इलाके के एक गांव का है। जहां महिला ने पति पर अप्राकृतिक तरीके से जबरन संबंध बनाने का केस दर्ज कराया है। पति की हरकतों से आहत महिला थाने पहुंच गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
एटा के थाना बागवाला में एक महिला ने अपने पति सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि ससुरालीजन दहेज की मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न करते हैं। वहीं पति ने नशे की दवा देकर अप्राकृतिक संबंध बनाए, जिससे उसकी हालत खराब हो गई। पति की हरकत से तंग पीड़िता रात में ही थाने पहुंच गई औैर पुलिस को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने बताया कि 4 जुलाई 2022 को लगभग 30 लाख रुपये खर्च कर परिजन ने निधौली कलां थाना क्षेत्र निवासी युवक से विवाह कराया था, लेकिन पति और ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में एक प्लाॅट और 15 लाख रुपये की मांग करते रहे। जब मायके वालों ने असमर्थता जताई तो मुझे शारीरिक मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। 2 महीने का गर्भपात करा दिया। नशे की गोलियां खिलाकर पति ने कई बार अप्राकृतिक संबंध बनाए। जेठ भी अभद्र व्यवहार करता है।
आरोप है कि 6 मई 2024 को पति ने उसके साथ घिनौनी करतूत की। रात में ही जान से मारने की नीयत से पीटा और गाड़ी में डालकर मुझे मायके के बाहर छोड़कर जाने लगे। इसी समय भाई आदि ने देख लिया तो उनको लेकर घर गए, लेकिन वहां भी अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए धमकी दी। पीड़िता रात में ही थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इसके बाद न्यायालय की शरण ली है। जिसके आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।