{"_id":"67b29fc50c895168470c30a3","slug":"wife-case-filed-against-husband-for-molestation-in-night-at-agra-up-news-2025-02-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पति सोते समय करता है घिनौना काम, नशे की गोलियां खिलाने के बाद...चुपके से थाने पहुंची पत्नी; सुनाई आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पति सोते समय करता है घिनौना काम, नशे की गोलियां खिलाने के बाद...चुपके से थाने पहुंची पत्नी; सुनाई आपबीती
Mon, 17 Feb 2025 10:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 17 Feb 2025 10:26 AM IST
सार
पीड़िता ने थाने पहुंचकर पति की हैवानियत के बारे में बताया। उसने कहा कि पति नशे की गोलियां खिलाकर अप्राकृतिक संबंध बनाता है। उसके साथ मारपीट की जाती है।
विज्ञापन
woman demo
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के महिला थाने में पति की हरकतों और ससुराल वालों की मारपीट से तंग आकर एक महिला ने केस दर्ज कराया है। आरोप है कि पति नशीली गोलियां खिलाने के बाद हाथ-पैर बांधकर शारीरिक शोषण करता है। विरोध पर मारपीट करता है।
2019 में हुई थी शादी
महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी नवंबर 2019 में राजस्थान के एक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति व अन्य ससुराल वाले मारपीट करते हैं। परेशान होकर कई बार मायके आ गई तो उन्होंने भी हर बार वापस पति के साथ भेज दिया। पति के साथ रहने से मना किया तो भी उत्पीड़न किया गया। पति कहता है कि 'मेरी नहीं तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा।'

कमरे में बंद कर की पिटाई
पीड़ित पत्नी ने आरोप लगाया कि 14 फरवरी को पति और अन्य ससुराल वालों ने कमरे में बंद कर लाठी, डंडे और लोहे की सरिया से पिटाई की। वो चीखती रही, लेकिन ससुराल वालों को रहम नहीं आया। इसके बाद उसे कमरे में ही बंद कर दिया गया।
ये भी पढ़ें - UP: 104 दिन बाद मिली डाॅगी...दंपती ने रोते हुए गले से लगा लिया, पुलिस भी कर रही थी तलाश; 50 हजार रुपये था इनाम

घरे से भाग निकली
पीड़िता ने बताया कि वो मौका देखकर वहां से अपनी बेटी के साथ जान बचाकर भाग निकली। इस दौरान ससुराल वाले उसकी तलाश करते रहे, लेकिन वो किसी के हाथ नहीं लगी। पीड़िता थाने न पहुंच पाए, इसके लिए भी ससुराल वालों ने काफी प्रयास किया। इसलिए वो चुपके से थाने पहुंची।

पुलिस को सुनाई आपबीती
पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकरअपने साथ हुई बर्बरता की कहानी पुलिस से बयां की। पीड़िता ने बताया कि मायके वाले भी उसकी बात सुनने के लिए तैयार नहीं है। उसकी शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी देते हुए महिला थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।