फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife Brutally Beaten And Murdered In Tundla Crime News

हैवानियत: गर्भवती पत्नी की हथौड़ा मारकर की हत्या, गुप्तांग पर किए थे प्रहार, श्मशान घाट पर हुआ हंगामा

Fri, 21 May 2021 05:37 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 21 May 2021 05:37 PM IST
सार

विगत एक माह पूर्व पति ने पूजा को बेरहमी से न सिर्फ मारापीटा, अपितु गर्भवती पत्नी के गुप्तांगों पर हथोड़े से प्रहार कर गंभीर घायल कर दिया। उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई।

विज्ञापन
Wife Brutally Beaten And Murdered In Tundla Crime News
अंतिम संस्कार के दौरान हंगामा के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने आठ माह की गर्भवती पत्नी पर हथौड़े से प्रहार कर गंभीर घायल कर दिया। घटना के करीब एक माह बाद उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता के पिता ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


 बुलंदशहर के थाना खुर्जा निवासी लोहपीटा जोगिंदर पुत्र चंद्रपाल ने अपनी पुत्री पूजा का विवाह थाना टूंडला के स्टेशन रोड निवासी राजा पुत्र बल्लू के साथ तीन साल पहले सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज देकर किया था। शादी के कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा। उसके बाद पति राजा ने उसे अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। इस बीच कई बार सामाजिक समझौते भी हुए, किंतु पति की मांग बंद नहीं हुई।    
विज्ञापन


 इस बीच पूजा आठ माह की गर्भवती हो गई। मांग पूरी न होने पर विगत एक माह पूर्व पति ने पूजा को बेरहमी से न सिर्फ मारापीटा, अपितु गर्भवती पत्नी के गुप्तांगों पर हथोड़े से प्रहार कर गंभीर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे पिता ने उपचार के लिए बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान पूजा की मौत हो गई। मृतका के पिता जोगिंदर ने राजा के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज करा दिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान पर हंगामा
अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत के बाद श्मशान घाट पर जमकर हंगामा हुआ। महिला के मायके वाले और ससुरालीजन आमने-सामने आ गये। इतना ही नहीं दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। श्मशान में मारपीट से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर श्मशान घाट पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाते हुए मामला शांत कराया। इसके बाद मृतका का अंतिम संस्कार हुआ।



सनसनीखेज हत्याकांड: पैसे के विवाद में छोटे भाई की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, सगे भाई ने दिया घटना को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed