Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife beats young man with slippers for dancing with sister-in-law in Agra

UP: साली के साथ डांस करने पर भरी सभा में पत्नी ने चप्पलों से पीटा, मामला पहुंचा थाने; इस शर्त पर हुआ समझौता

Sat, 16 Mar 2024 10:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Mar 2024 10:33 PM IST
सार

साली के साथ डांस करने पर पत्नी ने भरी सभा में युवक को चप्पलों से पीटा। मामला थाने पहुंचा तो दोनों की बात सुनकर सभी लोग हैरान रह गए। काफी देर बाद इस शर्त पर समझौता हुआ। 

विज्ञापन
Wife beats young man with slippers for dancing with sister-in-law in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में ससुराल में डीजे पर साली के साथ डांस करना युवक को भारी पड़ गया। पत्नी ने युवक को सभी के सामने चप्पलों से पीटा। इस पर पति ने पत्नी को मायके में ही छोड़ दिया। छह महीने से मायके में रह रही पीड़िता ने परिवार परामर्श केंद्र में न्याय की गुहार लगाई। शनिवार को काउंसलर ने दोनों पक्ष में समझौता कराया। पति ने वादा किया कि वह साली से बात नहीं करेगा। वहीं पत्नी ने कहा कि वह गुस्से पर काबू रखेगी।

विज्ञापन


मथुरा के मगोर्रा थाना क्षेत्र की युवती की शादी 15 साल पहले कागारौल थाना क्षेत्र में हुई थी। युवक एक जूता कंपनी में सुपरवाइजर है। महिला ने बताया कि 6 महीने पहले उसकी बहन की शादी थी। वहीं पति-पत्नी में विवाद हुआ। शनिवार को काउंसलर ने दोनों पक्षों को बुलाया। 
विज्ञापन


पत्नी का आरोप है कि पति पहले उसकी बहन से फोन पर एक-एक घंटे बाद करता था। शादी में तो डांस करते समय हद ही कर दी। गुस्से में उसने पति को चप्पलों से पीट दिया। काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया के दोनों ने वादा कर समझौता कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जींस-टॉप पहनकर पहुंची बहू, ससुराल में हंगामा

मलपुरा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता ससुराल में जींस-टॉप पहनकर चली गई। यह देख गांव के लोग दंग रह गए। घर पहुंचने पर सास ने बहू को समझाया। शाम को जब पति काम से लौटा तो पड़ोस के लोग उसकी पत्नी का मजाक बनाने लगे। इस पर उसने पत्नी से मारपीट की। 



दो महीने से पत्नी मायके में रह रही थी। शनिवार को काउंसलर ने दोनों पक्षों को बुलाया। पत्नी ने ससुराल में जींस-टॉप पहनने से मना कर दिया। पति ने भी पत्नी पर हाथ नहीं उठाने की कसम खाई। इस पर दोनों में समझौता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed