{"_id":"64ac3a5a551eaf67e50badc9","slug":"wife-beaten-for-not-giving-money-for-liquor-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-814-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शराब के लिए रुपये नहीं देने पर पत्नी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शराब के लिए रुपये नहीं देने पर पत्नी को पीटा
Mon, 10 Jul 2023 10:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 10 Jul 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
शराब के लिए रुपये नहीं देने पर पत्नी को पीटा
ससुर और देवर ने भी दिया साथ, पीडि़ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
करहल। गांव डांडी में एक शराबी ने पत्नी से शराब पीने के लिए रुपये मांगे। जब मना किया तो पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। ससुर और देवर ने बचाने की बजाय महिला से ही हाथापाई की। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के गांव डांडी निवासी प्रतिभा देवी का पति अवनीश सिंह शराब पीने का आदी है। रविवार को अवनीश आया और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगा। प्रतिभा ने रुपये देने से साफ मना कर दिया तो वह झगड़ा करने लगा। पत्नी ने कहा कि शराब पीना छोड़ दो। इसी बात पर आग बबूला अवनीश ने उसे पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर देवर राघवेंद्र और ससुर ज्ञान सिंह भी वहां आ गए। प्रतिभा को बचाने के बजाय दोनों ने भी उसे पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी वहां से हट गए। थाने पहुंची पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।