फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife and family have made serious allegations against police in case of lawyer death in Agra

Advocate Death: 'अरेस्ट वारंट निकलवाओ... मुझे न्याय चाहिए, 40 करोड़ की थी जमीन, चार करोड़ में बिक गई पुलिस'

Sun, 03 Mar 2024 09:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 03 Mar 2024 09:28 PM IST
सार

अधिवक्ता का शव घर पहुंचा तो पत्नी उससे लिपटकर बिलख पड़ी। कहा कि 'दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ अरेस्ट वारंट निकलवाओ... मुझे न्याय चाहिए। 40 करोड़ की जमीन थी। पुलिस चार करोड़ में बिक गई।'

विज्ञापन
Wife and family have made serious allegations against police in case of lawyer death in Agra
मीडिया के सामने पीड़ा बतातीं वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील शर्मा की पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में वकील की आठवीं मंजिल से गिरकर मौत के मामले में पत्नी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रविवार को वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील शर्मा का शव घर पहुंचा तो पत्नी सुनीता बिलख पड़ीं। अब पति को पुलिसवालों ने मारकर मेरी मांग उजाड़ दी। अब मैं किसके सहारे जीऊंगी। जिन पुलिसवालों ने पति की जान ली है, उनको मेरे सामने लेकर आओ। देखती हूं वो क्या करते हैं। वह पति के शव से लिपट गईं। फूट-फूटकर रोती पत्नी को देखकर हर आंख नम हो गई। परिवार वालों के भी आंसू नहीं रुक रहे थे।

विज्ञापन


रविवार सुबह 11:30 बजे सुनील शर्मा का शव मंगलम आधार अपार्टमेंट लाया गया था। पत्नी पति के शव से लिपट गईं। इस दौरान बेहोश भी हो गईं। होश में आने पर बोल रही थी कि पति ने किसी का क्या बिगाड़ा था। पुलिस ने उनकी जान क्यों ले ली। मेरी मांग का सिंदूर उजाड़ दिया। अब कोई सहारा नहीं है। कैसे जी पाऊंगी। बेटा पहले ही छोड़कर चला गया। पत्नी का यह दर्द देखकर करुण क्रंदन गूंजने लगा। एक बार वो डंडा उठाकर पुलिसकर्मियों की तरफ भी जाने लगीं। मगर, परिवार के लोगों ने रोक लिया। उन्हें समझाया। इस पर शांत हुईं।

विज्ञापन

40 करोड़ की थी जमीन, चार करोड़ में बिक गई पुलिस

परिवारवालों ने एसीपी हरीपर्वत आदित्य सिंह के सामने पुलिस पर कई आरोप लगाए। कहा कि आदित्य तुम बहुत सीधे हो। 40 करोड़ की जमीन में से पुलिस को चार करोड़ मिलने वाले थे। मनोज ने यह आफर पुलिस वालों को दिया था। उसे पता था कि जमीन में सुनील ही रोड़ा हैं। इसलिए उसने पुलिस से सेटिंग की। उन्हें रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। फर्जी मुकदमा दर्ज कराया। 

विज्ञापन

पुलिस ऑफर की वजह से बहुत तेजी दिखा रही थी। सुनील अधिकारियों से मिलकर आए थे। दीवानी में बैठ रहे थे। तब किसी ने थाने नहीं बुलाया। वह थाना न्यू आगरा पहले भी जा चुके थे। पुलिस ने अचानक दबिश क्यों दी? इसके बाद सुनील को मार दिया। वारंट तक नहीं लेकर आई थी।

विज्ञापन

देश की सेवा कर रहे तीन भाई

परिवार वालों का कहना था कि सुनील के तीन भाई देश सेवा कर रहे हैं। इनमें एक अद्र्ध सैन्य बल से डीआईजी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। देश की सेवा करने वालों के भाई के साथ पुलिस ने ऐसा सलूक किया। उसकी जान ले ली।

योगी, मोदी जी को बता देना, वही न्याय दिलाएंगे

पत्नी बोल रही थीं कि योगी, मोदीजी तक खबर पहुंचा दो। वही न्याय दिलाएंगे। वह ईमानदार हैं। पुलिस को सजा दिलाएंगे। एक बार पुलिस ने अंतिम संस्कार करा दिया तो फिर किसी की नहीं सुनेगी। परिवार वालों को थाने चौकियों के चक्कर काटने पड़ेंगे। अधिकारी भी नहीं पहुंचानेंगे। केस में एफआर लगा दी जाएगी। न्याय सिर्फ योगी जी दिला सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed