फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife also died of corona infection after husband

पति के बाद पत्नी की भी हुई कोरोना संक्रमण से मौत

Sat, 08 May 2021 08:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 08:22 PM IST
विज्ञापन
Wife also died of corona infection after husband
सिढ़पुरा(कासगंज)। कस्बे में लगातार कोरोना संक्रमितों की मौत हो रही है। कस्बे में एक वरिष्ठ मीडिया कर्मी का 12 दिन पहले कोरोना संक्रमण से निधन हो गया था। वहीं अब उनकी पत्नी का भी निधन संक्रमण के चलते लखनऊ में हो गया है। पति पत्नी की मौत से कस्बे में लोग दहशत में आ गए हैं।
विज्ञापन

बताया गया कि मीडियाकर्मी सतीश चंद्र मिश्रा की 26 अप्रैल को कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। इनकी पत्नी की तबीयत भी खराब चल रही थी। परिवार के लोग उनकी पत्नी साधना मिश्रा को लखनऊ ले गए जहां उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना कस्बे में मिली तो लोग दहशत में आ गए। दोनों पति पत्नी ने अप्रैल माह में साथ साथ कोरोना का टीका भी लगवाया था। पति पत्नी की मौत की चर्चा कस्बे के लोगों की जुबां पर है। सोशल मीडिया के माध्यम से लोग अपना शोक जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed